logo

एम्बेसी डेवलपमेंट्स का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 271 करोड़ रुपये

Authored By PTI | Updated at: Nov 4, 2026 12:24 PM IST

एम्बेसी डेवलपमेंट्स का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 271 करोड़ रुपये

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कम आय के कारण एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 271.2 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 152.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 311.17 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 536.9 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में कंपनी को 505.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 318.26 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 552.45 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,230.95 करोड़ रुपये थी।

एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy