logo

एयर इंडिया विदेश यात्रा के लिए यात्रियों को देगी ‘ट्रैवल सिम कार्ड’

Authored By PTI | Published at: Oct 8, 2026 01:13 PM IST

एयर इंडिया विदेश यात्रा के लिए यात्रियों को देगी ‘ट्रैवल सिम कार्ड’

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर: एयर इंडिया विदेश यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को ‘ट्रैवल सिम कार्ड’ देगी।

एयर इंडिया के ब्रांड वाला ट्रैवल सिम कार्ड ‘ईजीरोम’ टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इस पर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अतिरिक्त उत्पाद एयर इंडिया के ब्रांड वाले एक समर्पित वेबपेज पर भौतिक सिम कार्ड के साथ-साथ ई-सिम के रूप में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

इस सिम कार्ड के जरिये यात्री अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मौखिक एवं डेटा सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

एयर इंडिया और टाटा कम्युनिकेशंस दोनों टाटा समूह का हिस्सा हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, शुरुआत में सिम कार्ड मुफ्त दिया जाएगा, जबकि रोमिंग पैक के लिए शुल्क देना होगा। यह उत्तर अमेरिका, यूरोप (ब्रिटेन समेत), ऑस्ट्रेलिया, एशिया-प्रशांत और पश्चिम एशिया के 30 देशों में उपलब्ध होगा।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy