logo

एनारॉक, बीएस स्पॉन्ज सहित 16 कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए

Authored By PTI | Published at: Oct 1, 2026 04:45 PM IST

एनारॉक, बीएस स्पॉन्ज सहित 16 कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर: एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स, बीएस स्पॉन्ज और आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स समेत कम से कम 16 कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां पूंजी बाजार से धन जुटाने की तैयारी तेज कर रही हैं। इन कंपनियों में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की ग्रेस रिन्यूएबल एनर्जी और सोलियोस एनर्जी, रुद्र ग्रीन शिप रीसाइक्लिंग, बुनियादी ढांचा एवं इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र की एनएनटी डेवलपर्स, इंजीनियरिंग कंपनी विनिर इंजीनियरिंग, आभूषण कंपनियां राठौड़ ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग और सुनील गोल्ड इंडिया, तन्वी एक्सपोर्ट्स इंडिया, पीईएस इंस्टॉलेशंस, भोपाल स्थित सर्वा फोम इंडस्ट्रीज तथा यातायात सुरक्षा समाधान प्रदाता कैटालाइन शामिल हैं।

रियल एस्टेट कंपनी दोस्ती रियल्टी और संपत्ति परामर्श कंपनी मनीट्री रियल्टी सर्विसेज ने भी गोपनीय मार्ग के जरिये सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं।

इन कंपनियों ने 30 सितंबर को दस्तावेज दाखिल किए। प्राथमिक बाजार में लगातार बनी गतिविधियों के बीच कंपनियां कारोबार विस्तार, कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स ने आईपीओ के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है। इसमें 550 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 450 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी। कंपनी नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल प्रौद्योगिकी पहल, कारोबार विस्तार और अधिग्रहण के लिए करेगी।

बीएस स्पॉन्ज ने भी 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है। इसमें 800 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश शामिल है। नए निर्गम से मिली राशि में से 650 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

आइनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश के रूप में होगा, जिसमें प्रवर्तक 7.72 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे। नए शेयर जारी नहीं होने के कारण कंपनी को इस पेशकश से कोई राशि नहीं मिलेगी।

ग्रेस रिन्यूएबल एनर्जी के आईपीओ में 84.15 लाख तक नए शेयर और 27.85 लाख तक शेयरों की बिक्री पेशकश होगी। सोलियोस एनर्जी एक करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी और 90 लाख तक शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी।

कंपनी नए निर्गम की राशि का इस्तेमाल 2.20 गीगावाट घंटे क्षमता वाली बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली विनिर्माण इकाई स्थापित करने, कर्ज भुगतान और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

रुद्र ग्रीन शिप रीसाइक्लिंग 1.90 लाख तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि में से 90 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगी। पीईएस इंस्टॉलेशंस, तन्वी एक्सपोर्ट्स इंडिया और सुनील गोल्ड इंडिया भी नए शेयर जारी कर पूंजी जुटाएंगी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कार्यशील पूंजी और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

सर्वा फोम इंडस्ट्रीज के नए निर्गम से मिली राशि में से 90 करोड़ रुपये नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने और 30 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

एनएनटी डेवलपर्स नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल मशीनरी एवं उपकरण खरीदने, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी और कर्ज भुगतान के लिए करेगी।

विनिर इंजीनियरिंग नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल संयंत्र एवं मशीनरी, कार्यशील पूंजी और कारोबार विस्तार के लिए करेगी।

राठौड़ ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग 115 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी और 90 करोड़ रुपये कर्ज भुगतान के लिए इस्तेमाल करेगी।

कैटालाइन के प्रस्तावित आईपीओ में 43 लाख तक नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 43 लाख तक शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी, विनिर्माण संयंत्र के उन्नयन, परियोजना क्रियान्वयन उपकरण खरीदने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy