Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
बैंक ऑफ अमेरिका पर मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए लगा 1.2 बिलियन डॉलर का जुर्माना
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 14, 2026 11:57 AM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका पर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और कई वित्तीय प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में 1.2 बिलियन डॉलर का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। यह ट्रेजरी विभाग के इतिहास में लगाया गया अब तक का तीसरा सबसे बड़ा जुर्माना है।
न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफ अमेरिका पर कई अमेरिकी प्रतिबंध कार्यक्रमों का उल्लंघन करने का आरोप है। यह जुर्माना किसी आम वित्तीय हेराफेरी के लिए नहीं लगाया गया है, बल्कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक अपराधों से जुड़ा है। आरोप है कि बैंक ऑफ अमेरिका ने उन नियमों की अनदेखी की, जो ड्रग्स तस्करों, वैश्विक आतंकियों और रूस-ईरान जैसे प्रतिबंधित देशों के काले धन को अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम में आने से रोकते हैं।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस कार्रवाई के जरिए वॉल स्ट्रीट को कड़ा संदेश दिया है। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जब इतना बड़ा बैंक भी नियमों में ढील देता है, तो इसका नुकसान सिर्फ उस बैंक तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह पूरे देश की अर्थव्यवस्था को अवैध धन के बड़े जोखिम में धकेल देता है। बेसेंट ने कहा- आज की यह कार्रवाई साफ संदेश है कि वित्तीय संस्थान चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
बैंक ऑफ अमेरिका का क्या कहना है?
इस भारी-भरकम जुर्माने के बाद बैंक ऑफ अमेरिका ने भी अपना बयान जारी किया है। बैंक ने अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए वित्तीय अपराधों को रोकने वाले सिस्टम को मजबूत करने की बात कही है। बैंक ने अपने बयान में कहा- वित्तीय अपराधों को रोकना एक बहुत ही गंभीर विषय है और इसे सही तरीके से लागू करना हमारी जिम्मेदारी है। बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने बयान में आगे कहा कि उसने फाइनेंशियल क्राइम से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी में अरबों डॉलर का निवेश किया है और हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति की है। बैंक का दावा है कि उसके अधिकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियामकों द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
अमेरिका के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा जुर्माना
बैंक ऑफ अमेरिका पर लगाया गया 1.2 बिलियन डॉलर का यह जुर्माना अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा है। इससे पहले ट्रेजरी विभाग ने दो बड़े जुर्माने लगाए हैं।
Binance (2023): ट्रेजरी विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस पर लगभग 4 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद बाइनेंस के संस्थापक और पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ को मनी लॉन्ड्रिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए चार महीने जेल की सजा भी सुनाई गई थी।
TD Bank (2024): कनाडा के इस बैंकिंग ग्रुप पर नियमों की अनदेखी के चलते लगभग 3 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा था।
खास बात यह है कि ये तीनों बड़ी कार्रवाइयां बाइडेन प्रशासन के दौरान ही हुई हैं, जिसने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नियमों को सख्त करने और खासकर क्रिप्टोकरेंसी व बैंकिंग सेक्टर में वित्तीय अपराधों के जोखिम को कम करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। एक आम निवेशक और उपभोक्ता के नजरिए से देखें तो यह दिखाती है कि जब बात फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी की हो तो सिस्टम किसी को भी प्रिविलेज नहीं मानता। बैंक ऑफ अमेरिका पर हुई यह कार्रवाई दुनिया भर के बैंकों के लिए एक वेक-अप कॉल है कि वे अपने मुनाफे के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी और निगरानी सिस्टम को भी दुरुस्त रखें।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

