logo

अगले 5 साल में भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा ब्लैकस्टोन, इन सेक्टरों में होगा बंपर निवेश

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 14, 2026 11:30 AM IST

अगले 5 साल में भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा ब्लैकस्टोन, इन सेक्टरों में होगा बंपर निवेश

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 14 अक्टूबर: दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी (PE) फर्मों में से एक ब्लैकस्टोन ने भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर गहरा भरोसा जताते हुए एक महत्वाकांक्षी निवेश योजना की घोषणा की है। ब्लैकस्टोन के प्रेसिडेंट जॉन ग्रे ने ऐलान किया है कि उनकी कंपनी अगले 5 सालों में भारत में अपना निवेश मौजूदा 50 अरब डॉलर से दोगुना करके 100 अरब डॉलर करने की योजना बना रही है।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जॉन ग्रे ने कहा कि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, होटल और शॉपिंग सेंटर उनके पोर्टफोलियो में पहले से ही शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कंपनी भारत में डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग कैपेसिटी से जुड़े मौकों की तलाश में है। उन्होंने बताया कि भारत में नए उभरते हुए सेक्टर्स और मिडिल क्लॉस की मांग को देखते हुए फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर, ट्रैवल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं।

भारत और विकसित देश के बाज़ार अलग

जॉन ग्रे ने इंटरव्यू में विकसित देशों और भारतीय बाजार के बीच एक दिलचस्प अंतर बताया। उन्होंने कहा कि डेवलप मार्केट में इनवेस्टर आमतौर पर पहले से मौजूद कंपनियों या रियल एस्टेट को खरीदते हैं। लेकिन भारत में आपको बिल्डर बनना पड़ता है। यानी यहां विदेशी निवेशकों को उभरती हुई कंपनियों को बड़ा बनाने और घरेलू बाजार की मांग पूरी करने के लिए कैपेसिटी डेवलप करना होता है।

जब जॉन ग्रे से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ‘अगली सदी भारत की होगी?’, तो उन्होंने कहा कि हां, हमें ऐसा ही लगता है। इसके पीछे उन्होंने कुछ ठोस कारण गिनाए..

ग्रे ने बताया कि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी अभी लगभग 3,000 डॉलर है, जो अमेरिका के मुकाबले करीब तीसवां हिस्सा है। यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत में आर्थिक विस्तार की अभी कितनी बड़ी गुंजाइश बाकी है। उन्होंने कहा कि जब तक अर्थव्यवस्था बढ़ती रहेगी और सरकार ऐसी नीतियां बनाती रहेगी जो विदेशी निवेशकों को सुरक्षा और स्पष्टता दें, तब तक निवेश के मौके बढ़ते रहेंगे। उन्होंने भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ा फायदा बताया। मजबूत शेयर बाजार के कारण ही विदेशी कंपनियां अपने पोर्टफोलियो वाली कंपनियों का IPO लाकर शानदार रिटर्न कमा पाती हैं।

भारतीय बाजार बहुत ताकतवर है

ग्रे ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारतीयों को खुद इस बात का अहसास है कि उनका कैपिटल मार्केट कितना ताकतवर है। यह देश के लिए बड़ा एसेट है।’ आपको बता दें कि ब्लैकस्टोन अब तक भारत में 14 कंपनियों के IPO ला चुका है। इसके अलावा देश के 6 लिस्टेड ‘रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ (REITs) में से 5 को ब्लैकस्टोन ने ही स्पॉन्सर किया है।

ब्लैकस्टोन का 100 अरब डॉलर के निवेश का यह लक्ष्य सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि यह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट और शेयर बाजार की ताकत का सबूत है। बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच, विदेशी निवेशकों का यह नजरिया भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy