logo

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 558-586 रुपये प्रति शेयर

Authored By PTI | Published at: Oct 12, 2026 12:39 PM IST

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 558-586 रुपये प्रति शेयर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर: इटली की कंपनी बोनफिग्लियोली एसपीए की भारतीय अनुषंगी कंपनी बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स लिमिटेड ने अपने 2,534 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 558-586 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

बिजली पारेषण से जुड़े उपकरण बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन्स लिमिटेड आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक बोनफिग्लियोली एसपीए 4.32 करोड़ तक शेयर बेचेगी। इसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए सार्वजनिक निर्गम से मिलने वाली कोई भी राशि कंपनी को नहीं मिलेगी और पूरी रकम शेयर बेचने वाले प्रवर्तक को जाएगी।

कंपनी का शेयर 23 अक्टूबर को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy