logo

ब्रिगेड ग्रुप तीन साल में रियल एस्टेट, होटल परियोजनाओं पर 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Authored By PTI | Published at: Oct 8, 2026 04:30 PM IST

ब्रिगेड ग्रुप तीन साल में रियल एस्टेट, होटल परियोजनाओं पर 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर: रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत अगले तीन साल में दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों में आवासीय, वाणिज्यिक, होटल और भंडार गृह परियोजनाओं के विकास पर 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु स्थित ब्रिगेड ग्रुप ने बृहस्पतिवार को कारोबार में 40 वर्ष पूरे कर लिए।

कंपनी ने अगले तीन साल की अपनी वृद्धि की योजना के बारे में जानकारी देते हुए बयान में कहा कि वह अपने विभिन्न बाजारों में चार करोड़ वर्ग फुट की विकास परियोजनाओं के लिए अगले तीन वर्षों में करीब 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

समूह ने पिछले चार दशक में 300 से अधिक परियोजनाओं में 11 करोड़ वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र का विकास किया है और 10 शहरों में अपनी मौजूदगी कायम की है।

ब्रिगेड ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन एम. आर. जयशंकर ने कहा, ‘‘ब्रिगेड की नींव इस विश्वास से रखी गई थी कि रियल एस्टेट के जरिये लोगों, कारोबार और समुदायों के लिए ऐसी जगह बनाई जाए जिनका मूल्य लंबे समय तक बना रहे। चार दशक में हम उन शहरों और बाजारों के साथ आगे बढ़े हैं जहां हम काम करते हैं तथा बदलती आकांक्षाओं और आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाला है।’’

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy