logo

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 879 अंक उछला

Authored By PTI | Published at: Oct 9, 2026 04:49 PM IST

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 879 अंक उछला

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, नौ अक्टूबर: स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 879.09 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 72,472.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,075.96 अंक यानी 1.50 प्रतिशत चढ़कर 72,669.20 अंक तक पहुंच गया था।

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 288.65 अंक यानी 1.30 प्रतिशत बढ़कर 22,520.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईटीसी का शेयर 4.78 प्रतिशत चढ़ा, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 4.23 प्रतिशत की तेजी आई। टीसीएस का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने आगे भी वृद्धि की गति बने रहने का संकेत दिया है।

इनके अलावा अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी प्रमुख लाभ में रहे।

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज का ही शेयर गिरावट में बंद हुआ।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत गिरकर 102.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘हाल की तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी आने और शॉर्ट कवरिंग के लिए की गयी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में राहत की तेजी आई। दूसरी तिमाही के नतीजों की अच्छी शुरुआत और कृत्रिम मेधा (एआई) से आय बढ़ने की संभावनाओं पर भरोसा बढ़ने से आईटी शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका कम होने के संकेतों से वैश्विक चिंताएं घटीं और कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। दक्षिण कोरिया के बाजार बंद थे।

यूरोपीय बाजार दोपहर में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 12,943.58 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,045.46 अंक गिरकर 71,593.24 अंक और निफ्टी 371.25 अंक टूटकर 22,231.80 अंक पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy