logo

कच्चे तेल के दाम घटने से शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा

Authored By PTI | Published at: Oct 6, 2026 04:42 PM IST

कच्चे तेल के दाम घटने से शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, छह अक्टूबर: कच्चे तेल के दाम घटकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने और बैंकों एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स में 685 अंक और निफ्टी में 220 अंक की तेजी रही।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों और कच्चे तेल में नरमी से निवेशक धारणा बेहतर हुई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 प्रतिशत चढ़कर 73,067.81 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 220.35 अंक यानी 0.98 प्रतिशत बढ़कर 22,776.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक 12.78 प्रतिशत उछल गया। कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), इटर्नल और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.70 प्रतिशत गिरकर 98.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आने से व्यापक आर्थिक दबाव कुछ कम हुआ है, जिससे घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र तेजी रही।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट में रहा।

यूरोपीय बाजार दोपहर के समय बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,699.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक चढ़कर 72,382.47 अंक और निफ्टी 133.80 अंक बढ़कर 22,555.75 अंक पर बंद हुआ था।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy