logo

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़ा

Authored By PTI | Published at: Oct 5, 2026 11:19 AM IST

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़ा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, पांच अक्टूबर: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़ गया।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अक्टूबर में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका कम होने से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 413 अंक चढ़कर 72,315 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131.55 अंक की बढ़त के साथ 22,554.20 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती सौदों के बाद इनमें और तेजी आई सेंसेक्स 705.70 अंक उछलकर 72,594.57 अंक पर और निफ्टी 187.30 अंक चढ़कर 22,605.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा, जबकि हैंग सेंग मामूली गिरावट में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 570.59 अंक और निफ्टी 198.50 अंक टूटकर बंद हुआ था। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहे थे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy