logo

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

Authored By PTI | Published at: Sep 17, 2026 11:24 AM IST

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 17 सितंबर: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त में रहे। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी और आगे भी दरें बढ़ाने के संकेतों के बाद बाजार में सतर्कता बनी रही।

विदेशी पूंजी की निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार की बढ़त को सीमित किया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 86.49 अंक चढ़कर 74,422.94 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 50.1 अंक की बढ़त के साथ 23,267.70 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बढ़त में रहे। वहीं एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,032.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, अब भी यह ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

सेंसेक्स बुधवार को 332.63 अंक और निफ्टी 99 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy