logo

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,भू-राजनीतिक तनाव के बीच शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में स्थिर

Authored By PTI | Published at: Sep 10, 2026 11:29 AM IST

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों,भू-राजनीतिक तनाव के बीच शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में स्थिर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 10 सितंबर: घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सपाट रहे। कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने और लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर और एनएसई निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और इन्फोसिस के शेयर बढ़त में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट में बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 582 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 813.35 अंक और निफ्टी 203.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy