logo

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Authored By HDFC SKY | Published at: Sep 11, 2026 11:11 AM IST

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 11 सितंबर: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 628.24 अंक फिसलकर 74,257.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 221.20 अंक टूटकर 23,255.10 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर बढ़त में रहे।

एशिया के बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.7 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 438.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 138.36 अंक और निफ्टी 46.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy