logo

बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा

Authored By PTI | Published at: Sep 10, 2026 05:02 PM IST

बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 10 सितंबर: घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी 46 अंक लाभ में रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

हालांकि वैश्विक तनाव बने रहने के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,910.96 तक गया जबकि नीचे में 74,598.47 तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 46.30 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

वहीं, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, ट्रेंट और आईटीसी शामिल हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत चढ़कर 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शोध विश्लेषक फर्म एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल रहने के बावजूद वित्तीय और तेल एवं गैस शेयरों में चुनिंदा लिवाली से बाजार में तेजी आई।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की सूचकांक बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर अब अमेरिकी मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर है। इससे ब्याज दर की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 582.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 813.35 अंक टूटकर 74,764.23 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 203.60 अंक की गिरावट के साथ 23,431.50 अंक पर रहा था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy