logo

एलिवेट कैंपस के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत, करीब दो प्रतिशत टूटा

Authored By PTI | Updated at: Sep 30, 2026 12:19 PM IST

एलिवेट कैंपस के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत, करीब दो प्रतिशत टूटा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 30 सितंबर: एलिवेट कैंपस का शेयर अपने 362 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 356.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 1.51 प्रतिशत कम है।

एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 355.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,814.32 करोड़ रुपये रहा।

एलिवेट कैंपस के 2,100 करोड़ रुपये के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.79 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों में परिसर के भीतर छात्र आवास सुविधाओं का स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन करती है। इसके पास के-12 शिक्षा से जुड़ी परिसंपत्तियां भी हैं।

एलिवेट कैंपस अपने मंच के जरिये संस्थानों को छात्र आवास, भोजन, सुरक्षा और परिसर संचालन सहित एकीकृत गैर-शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।

निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल के-12 संस्थाओं और परिसरों के अधिग्रहण, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy