logo

शेयर पुनर्खरीद पर विचार कर रही है इमामी, 17 सितंबर को बोर्ड की बैठक

Authored By PTI | Published at: Sep 15, 2026 09:33 AM IST

शेयर पुनर्खरीद पर विचार कर रही है इमामी, 17 सितंबर को बोर्ड की बैठक

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 15 सितंबर: रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी इमामी ने सोमवार को कहा कि पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार करने के लिए इस सप्ताह उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी।

कोलकाता मुख्यालय वाली इस कंपनी ने प्रस्तावित पुनर्खरीद के आकार या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इमामी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 17 सितंबर, 2026 को होनी है, जिसमें अन्य बातों के अलावा, कंपनी के पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों के पुनर्खरीद के प्रस्ताव और उससे जुड़े/संबंधित मामलों पर विचार किया जाएगा।’’

कंपनी ने कहा कि 17 सितंबर को निदेशक मंडल की बैठक खत्म होने के बाद वह शेयर बाजारों को इसके नतीजों के बारे में जानकारी देगी।

शुक्रवार को बीएसई में इमामी का शेयर 364.35 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर ने 18 सितंबर, 2025 को 612.40 रुपये का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर और एक सितंबर, 2026 को 361.25 रुपये का 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ था।

वित्त वर्ष 2025-26 में इमामी का राजस्व 3,048.26 करोड़ रुपये था।

 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy