logo

फ्यूजन सीएक्स ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए, आईपीओ आज खुलेगा

Authored By PTI | Published at: Oct 14, 2026 10:26 AM IST

फ्यूजन सीएक्स ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए, आईपीओ आज खुलेगा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर: कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ग्राहक अनुभव समाधान प्रदाता फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड ने 702 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले मंगलवार को एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 289 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.09 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह आईपीओ के लिए तय मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है।

एंकर निवेशकों में कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, निवेशक आशीष कचोलिया समर्थित बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट, नैटिक्सिस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स और मेरु इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 शामिल हैं।

फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड का आईपीओ बुधवार को खुलेगा और 16 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर 275 से 289 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,170 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि मौजूदा शेयरधारक पीएनएस बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड और राशिश कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 202 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचेंगे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy