Nifty 50
- Tata Consumer ₹986.4049.90 (5.33%)
- Hindustan Unilever₹1,766-52.60 (-2.89%)
- Trent₹2,81561.00 (2.21%)
- Infosys₹1,140.50-25.50 (-2.19%)
- Bharat Electronics₹3718.00 (2.20%)
- TCS₹2,480.60-54.40 (-2.15%)
- Bharti Airtel₹1,958.8041.30 (2.15%)
- HCL Technologies₹1,400-17.00 (-1.20%)
- Maruti Suzuki₹11,411191.00 (1.70%)
- Grasim Industries₹2,915-35.00 (-1.19%)
- BSE₹3,41455.00 (1.64%)
- Asian Paints₹2,298-24.00 (-1.03%)
- Power Grid Corp₹250.503.50 (1.42%)
- Tech Mahindra₹1,776.50-18.50 (-1.03%)
- Shriram Finance₹836.2511.25 (1.36%)
- Reliance Industries₹1,191.40-10.40 (-0.87%)
- Bajaj Auto₹10,208137.00 (1.36%)
- Adani Enterprises₹2,486.50-21.50 (-0.86%)
- NTPC₹303.903.90 (1.30%)
- UltraTech Cement₹11,086-94.00 (-0.84%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
Gold Rate Today, October 27, 2026 : दिवाली के बीच सोने में हलचल! 24 कैरेट ₹1.42 लाख के पार, जानें आज का रेट
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 27, 2026 10:12 AM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, 27 अक्टूबर: आज मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन के बीच 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब ₹1,42,760 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,860 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आज की मामूली बढ़त से सोने की कीमतों में जारी गिरावट का रुख अभी नहीं बदला है। हालांकि अक्टूबर की शुरुआत के मुकाबले सोना अब काफी सस्ता मिल रहा है।
बीते कुछ दिनों में सोने के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए आज के भाव के साथ पिछले दिनों की कीमतों पर नजर रखना भी जरूरी है।
आज कितना है सोने का भाव?
जानकारी दें कि, देश में 27 अक्टूबर को 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति ग्राम मामूली बढ़त दर्ज की गई। नीचे दिए गए भाव उपलब्ध दरों पर आधारित हैं। शहर, ज्वेलर और स्थानीय करों के कारण वास्तविक कीमत अलग हो सकती है।
| सोने की शुद्धता | 1 ग्राम का भाव | 10 ग्राम का भाव |
| 24 कैरेट | ₹14,276 | ₹1,42,760 |
| 22 कैरेट | ₹13,086 | ₹1,30,860 |
| 18 कैरेट | ₹10,707 | ₹1,07,070 |
पता हो कि, 24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्ध माना जाता है, जबकि आभूषण बनाने में आमतौर पर 22 और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है। सोने के आभूषण खरीदते समय इन दरों के अलावा मेकिंग चार्ज और लागू करों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
MCX पर भी बढ़े सोने के भाव
इसके साथ ही घरेलू वायदा बाजार MCX पर आज 27 अक्टूबर की सुबह दिसंबर वायदा सोने में करीब ₹77 की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ भाव लगभग ₹1,43,150 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,013 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
यहां बता दें कि, वायदा बाजार में सोने की कीमतें दिन के दौरान बदल सकती हैं। वहीं, हाजिर बाजार और घरेलू खुदरा बाजार के भाव में अंतर हो सकता है। इसलिए निवेश या खरीदारी का फैसला करते समय भाव के साथ उसकी तारीख और बाजार का प्रकार भी देखना जरूरी है।
अक्टूबर में 4.34% सस्ता हुआ सोना
Goodreturns के आंकड़ों के मुताबिक आज की मामूली तेजी के बावजूद जारी अक्टूबर में सोने की कीमतों में कुल मिलाकर गिरावट रही है। जहां बीते 1 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,924 प्रति ग्राम था, जो कि, आज 27 अक्टूबर को घटकर ₹14,276 रह गया। इस तरह महीने के दौरान कीमत करीब 4.34% नीचे आई है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी 1 अक्टूबर के ₹13,680 प्रति ग्राम से घटकर ₹13,086 पर आ गया। यानी आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले इस सोने की कीमत में भी महीने के दौरान करीब 4.34% की गिरावट दर्ज हुई।
| तारीख | 24 कैरेट प्रति ग्राम | 22 कैरेट प्रति ग्राम |
| 1 अक्टूबर | ₹14,924 | ₹13,680 |
| 19 अक्टूबर | ₹14,804 | ₹13,570 |
| 21 अक्टूबर | ₹14,608 | ₹13,390 |
| 23 अक्टूबर | ₹14,248 | ₹13,060 |
| 26 अक्टूबर | ₹14,275 | ₹13,085 |
| 27 अक्टूबर | ₹14,276 | ₹13,086 |
अब इन इन आंकड़ों से पता चलता है कि महीने के दौरान सोने की कीमतों में लगातार एक जैसी चाल नहीं रही। कुछ दिनों में गिरावट तेज हुई, जबकि हाल के दिनों में मामूली बढ़त भी देखने को मिली।
23 अक्टूबर को सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भाव
अक्टूबर में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का सबसे कम भाव 23 अक्टूबर को ₹14,248 प्रति ग्राम रहा। इसी दिन 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,060 प्रति ग्राम तक आ गई थी। इसके बाद दोनों श्रेणियों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है।
हालांकि, दो-तीन दिन की बढ़त को कीमतों में तेजी लौटने का पक्का संकेत नहीं माना जा सकता। बाजार की दिशा समझने के लिए आगे के भाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान पर नजर रखना जरूरी होगा।
बड़े शहरों में क्या हैं कीमतें?
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,291 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,101 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,276 प्रति ग्राम रहा।
| शहर | 24 कैरेट प्रति ग्राम | 22 कैरेट प्रति ग्राम |
| दिल्ली | ₹14,291 | ₹13,101 |
| मुंबई | ₹14,276 | ₹13,086 |
| चेन्नई | ₹14,276 | ₹13,086 |
| कोलकाता | ₹14,276 | ₹13,086 |
यहां बता दें कि, ये दरें सांकेतिक हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत की पुष्टि करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आभूषण की बनावट, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क से बिल की रकम बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- IPO Today: आज खुलेंगे 3 इश्यू, Core4 Engineers में आवेदन का आखिरी दिन, जानें प्राइस बैंड और जरूरी तारीखें
खरीदारी से पहले क्या करें?
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारों को अपनी जरूरत और बजट के आधार पर फैसला लेना चाहिए। ऐसे में यदि खरीदारी शादी, त्योहार या किसी अन्य जरूरत के लिए है, तो केवल कीमत में गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टालना हमेशा सही रणनीति नहीं होती। वहीं, निवेश के लिए सोना खरीदने वालों को यह समझना चाहिए कि कीमतें आगे भी ऊपर-नीचे हो सकती हैं।
इस बाबत HDFC Sky जैसे निवेश मंच पर उपलब्ध बाजार संबंधी जानकारी निवेशकों को सोने और दूसरे वित्तीय बाजारों के रुझान समझने में मदद कर सकती है। हालांकि, आभूषण खरीदने की कीमत और बाजार में सोने से जुड़े निवेश उत्पादों का प्रदर्शन अलग हो सकता है। निवेश से पहले उत्पाद की लागत, जोखिम और अपनी जरूरतों को भी समझना जरूरी है।
आगे किस बात पर होगी नजर?
फिलहाल सोने में मामूली तेजी आई जरूर है, लेकिन अक्टूबर के आंकड़े अब भी महीने के दौरान गिरावट दिखा रहे हैं। ऐसे में, आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाएं बाजार के रुख को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए खरीदारों और निवेशकों को रोजाना के भाव के साथ व्यापक रुझान पर भी नजर रखनी चाहिए।
कुल मिलाकर, आज 27 अक्टूबर को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त जरूर है, लेकिन 24 और 22 कैरेट सोना अक्टूबर की शुरुआत के मुकाबले करीब 4.34% सस्ता है। हालांकि, खरीदारी से पहले ताजा स्थानीय भाव और अतिरिक्त शुल्क जांचना सबसे बेहतर कदम होगा।
डिस्क्लेमर:
HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy


