logo

इस हफ्ते 9 नए IPO देंगे कमाई का मौका, दांव पर लगे हैं 2,768 करोड़ रुपये

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 26, 2026 12:26 PM IST

इस हफ्ते 9 नए IPO देंगे कमाई का मौका, दांव पर लगे हैं 2,768 करोड़ रुपये

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 26 अक्टूबर: अगर आप प्राइमरी मार्केट यानी आईपीओ में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की राह देख रहे हैं तो अपनी पूंजी तैयार रखिए। इस हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई (SME) को मिलाकर कुल 9 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन सभी इश्यू के जरिए कंपनियों की योजना बाजार से कुल 2,768 करोड़ रुपये जुटाने की है।

26 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर के बीच खुलने वाले इन पब्लिक इश्यू पर निवेशकों की पैनी नजर है। आइए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते की प्रमुख कंपनियों और उनके इश्यू की डिटेल्स पर।

इस हफ्ते का सबसे पहला और बड़ा आकर्षण EAAA इंडिया ऑल्टरनेटिव का आईपीओ है, जो 26 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ में निवेश की तारीख 26 से 28 अक्टूबर तक रहेगी। इस शेयर का प्राइस बैंड 1,585 रुपये से 1,665 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। निवेश के लिए आपको कम से कम 9 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है जिसका मतलब है कि इसमें प्रमोटर कंपनी एडलवाइस सिक्योरिटीज एंड इन्वेस्टमेंट्स अपने पास रखे हुए शेयर बेचकर मुनाफा भुना रही है।

ये भी पढ़ें: मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है? जानिए, शेयर बाजार में दिवाली से जुड़ी इस खास परंपरा और इसके महत्व के बारे में

वहीं, बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ पूरी तरह नए शेयर जारी करके लाया जा रहा है। इस आईपीओ में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पैसा लगाया जा सकता है। इस शेयर का प्राइस बैंड 78 रुपये से 82 रुपये के बीच रखा गया है। इस शेयर में निवेश के लिए आपको कम से कम 182 शेयरों का लॉट खरीदना होगा।

इंडस्ट्रियल प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी बीएलएस पॉलीमर्स ने बाजार से 255 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके शेयर की कीमत 142 रुपये से 150 रुपये प्रति शेयर रखी गई है। इस शेयर में निवेश के लिए कम से कम 100 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।

वेस्ट मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी एसएफसी एनवायरमेंट टेक्नोलॉजी में 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निवेश का मौका है। इस शेयर का प्राइस बैंड 313 रुपये से 330 रुपये के बीच रखा गया है। इस शेयर में निवेश के लिए लॉट साइज 45 शेयरों का है।

ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी कंपनी एमके संस फाइन ज्वेलरी में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। इसका प्राइस बैंड 153 रुपये से 162 रुपये के बीच है। इस शेयर में निवेश के लिए लॉट साइज 91 शेयरों का है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कंपनी विस्कॉन इंडस्ट्रीज का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुल रहा है। इस शेयर में 29 अक्टूबर तक निवेश का मौका है। इस शेयर का प्राइस बैंड 194 रुपये से 204 रुपये के बीच रखा गया है। इस शेयर में निवेश के लिए 600 शेयरों का लॉट खरीदना होगा।

सिविल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी अजवा प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 28 अक्टूबर को खुल रहा है। 30 अक्टूबर तक इस शेयर में निवेश का मौका है। इस शेयर का प्राइस बैंड 203 रुपये तय किया गया है। इस शेयर में निवेश के लिए 600 शेयरों का लॉट खरीदना होगा।

औद्योगिक उत्पादों से जुड़ी कंपनी कारवर रोबोवेल्ड का आईपीओ 28 अक्टूबर को खुल रहा है और 30 अक्टूबर तक इसमें निवेश का मौका है। इस शेयर का प्राइस बैंड 76 से 80 रुपये के बीच रखा गया है। इस शेयर में निवेश के लिए 1600 शेयरों का लॉट खरीदना होगा।

पैकेजिंग बिजनेस से जुड़ी कंपनी अंटाला इंडस्ट्री का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुल रहा है और इसमें 2 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है। इस शेयर का प्राइस बैंड 63 रुपये से 67 रुपये के बीच रखा गया है। इस शेयर में निवेश के लिए 2000 शेयरों का लॉट खरीदना होगा।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy