logo

Gold Price Today, October 8, 2026: सोने में फिर तेजी के संकेत! MCX पर जोरदार उछाल, जानें 24K-22K का ताजा भाव

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 8, 2026 11:44 AM IST

Gold Price Today, October 8, 2026: सोने में फिर तेजी के संकेत! MCX पर जोरदार उछाल, जानें 24K-22K का ताजा भाव

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई:  सोने की कीमत में आज यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत हुआ, MCX पर दिसंबर वायदा करीब ₹495 चढ़ गया, लेकिन वहीं घरेलू खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1 प्रति ग्राम सस्ता हो गया। यानी बाजार के अलग–अलग हिस्सों में सोने की चाल एक जैसी नहीं रही। 24 कैरेट सोना अब ₹14,956 प्रति ग्राम पर है, जबकि अक्टूबर के ₹15,028 के उच्च स्तर से यह ₹72 नीचे है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर घरेलू कीमतों पर कब और कितना दिखाई देने वाला है? 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना मजबूत

Comex पर आज गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज हुई। उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो, खबर लिखे जाने तक सोना 0.39% बढ़कर $4,157 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। बीते बुधवार की कमजोरी के बाद यह तेजी बाजार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत में बदलाव का असर आगे चलकर घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है। 

MCX पर जोरदार उछाल

वहीं Goodreturns.in के घरेलू खुदरा आंकड़ों और MCX के वायदा भाव को साथ देखें तो बाजार की तस्वीर और साफ होती है। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब ₹495 की तेजी के साथ ₹1,49,600 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। 

MCX की यह तेजी घरेलू खुदरा बाजार में दिखाई दे रही मामूली गिरावट से बिल्कुल अलग है। वायदा बाजार में कारोबार करने वाले निवेशक वैश्विक कीमत, डॉलर की चाल और आगे की कीमतों की उम्मीद के आधार पर तेजी से खरीद–बिक्री करते हैं। यही वजह है कि MCX में बदलाव कई बार खुदरा बाजार से पहले और ज्यादा तेज दिखाई देता है। 

24 कैरेट का आज क्या  भाव

Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आज 8 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,956 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम के हिसाब से यह ₹1,49,560 बैठता है। एक दिन पहले 24 कैरेट सोना ₹14,957 प्रति ग्राम था। यानी आज इसमें ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है। 

इसके साथ ही आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,709 प्रति ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹11,217 प्रति ग्राम पर है। तीनों प्रमुख शुद्धताओं में एक–एक रुपये प्रति ग्राम की कमी दर्ज की गई है। 

सोने की शुद्धता  8 अक्टूबर का भाव/ग्राम  10 ग्राम का भाव  बदलाव 
24 कैरेट  ₹14,956  ₹1,49,560  -₹1/ग्राम 
22 कैरेट  ₹13,709  ₹1,37,090  -₹1/ग्राम 
18 कैरेट  ₹11,217  ₹1,12,170  -₹1/ग्राम 

छोटी गिरावट, लेकिन तस्वीर अलग

हालांकि, घरेलू बाजार में आज की गिरावट बहुत मामूली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने पर इसका असर सिर्फ ₹10 का है। इसी तरह 100 ग्राम पर करीब ₹100 की ही कमी आती है।ऐसे में इसे बड़ी गिरावट के तौर पर देखना सही नहीं होगा। 

लेकिन एक खास बात यह है कि, यह कमजोरी उस समय आई है जब Comex और MCX दोनों में मजबूती दिखाई दे रही है। इसका मतलब यह हो सकता है कि घरेलू खुदरा भाव अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार की ताजा तेजी को पूरी तरह अपने दाम में शामिल नहीं कर रहा है। 

अक्टूबर हाई से सोना कितना नीचे

अक्टूबर में अब तक सोने का सबसे ऊंचा भाव बीते 2 अक्टूबर को दर्ज हुआ था। उस दिन 24 कैरेट सोना ₹15,028 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,775 प्रति ग्राम था। वहीं  8 अक्टूबर को दोनों भाव क्रमशः ₹14,956 और ₹13,709 हैं। 

इस हिसाब से 24 कैरेट सोना महीने के हाई से ₹72 और 22 कैरेट सोना ₹66 प्रति ग्राम नीचे है। यानी सोना अपने अक्टूबर के ऊपरी स्तर से फिलहाल ज्यादा दूर नहीं है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX में मजबूती बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में बाजार की नजर फिर इसी स्तर की तरफ जा सकती है। 

अक्टूबर में अब तक का कैसा रहा रुझान

जहां महीने की शुरुआत ₹14,924 प्रति ग्राम से हुई थी। तब बीते, 2 अक्टूबर को सोना बढ़कर ₹15,028 पर पहुंचा, जो अब तक का अक्टूबर हाई है। इसके अगले दिन भाव घटकर ₹14,918 हो गया। 4 और 5 अक्टूबर को भी यह लगभग इसी स्तर पर बना रहा। 

इसके बाद, 6 अक्टूबर को सोने में फिर तेजी आई और भाव ₹15,022 प्रति ग्राम तक पहुंच गया। 7 अक्टूबर को इसमें मामूली बदलाव के साथ ₹14,957 का भाव रहा। अब 8 अक्टूबर को कीमत ₹14,956 है। 

यानी महीने की शुरुआत से देखें तो सोने की कीमत में अभी भी मामूली बढ़त बनी हुई है। 1 अक्टूबर के ₹14,924 की तुलना में आज का भाव ₹32 ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में 24 कैरेट सोने का रुझान करीब 0.21% ऊपर है। 

पिछले 10 दिनों में ऐसे बदला भाव 

तारीख  24K सोना/ग्राम  22K सोना/ग्राम 
8 अक्टूबर  ₹14,956  ₹13,709 
7 अक्टूबर  ₹14,957  ₹13,710 
6 अक्टूबर  ₹15,022  ₹13,770 
5 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
4 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
3 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
2 अक्टूबर  ₹15,028  ₹13,775 
1 अक्टूबर  ₹14,924  ₹13,680 
30 सितंबर  ₹14,957  ₹13,710 
29 सितंबर  ₹14,880  ₹13,640 

इन आंकड़ों  से पता चलता है कि सोना पिछले कुछ दिनों में एक निश्चित दायरे में काफी तेजी से ऊपर–नीचे हुआ है। 29 सितंबर के ₹14,880 से कीमत पहले बढ़ी, फिर अक्टूबर की शुरुआत में ₹15,028 तक पहुंची और उसके बाद फिर कुछ नीचे आई। 

शहरों में आज क्या है भाव

आज देश के अलग–अलग शहरों में सोने की कीमत में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। जहां मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹14,956 प्रति ग्राम है। वहीं दिल्ली में इसका भाव ₹14,969 है, जबकि चेन्नई में ₹14,958 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। 

वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,959 प्रति ग्राम है। यानी प्रमुख शहरों के बीच कीमत में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। 

शहर  24K/ग्राम  22K/ग्राम  18K/ग्राम 
चेन्नई  ₹14,958  ₹13,711  ₹11,266 
मुंबई  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,217 
दिल्ली  ₹14,969  ₹13,724  ₹11,232 
कोलकाता  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,217 
बेंगलुरु  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,217 
हैदराबाद  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,217 
पुणे  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,217 
वडोदरा  ₹14,959  ₹13,714  ₹11,222 
अहमदाबाद  ₹14,959  ₹13,714  ₹11,222 

दुनिया के दूसरे बाजारों में आज कैसा है भाव

जानकारी दें कि, भारतीय बाजार में सोने की कीमत को समझने के लिए दूसरे देशों के भाव भी एक संकेत देते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भारतीय रुपये में प्रति ग्राम भाव बहरीन में ₹12,937, कुवैत में ₹13,037, मलेशिया में ₹13,237 और ओमान में ₹13,225 है। 

वहीं सिंगापुर में यह ₹13,686 और अमेरिका में करीब ₹13,117 प्रति ग्राम है। हालांकि अलग–अलग देशों में मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों के कारण इन कीमतों की सीधी तुलना करना उचित नहीं है। 

क्या कहते हैं बाजार 

फिलहाल सोने के लिए सबसे महत्वपूर्ण संकेत अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX की चाल बन गई है। अगर Comex पर यह तेजी आगे भी बनी रहती है और MCX का भाव ₹1.49 लाख के ऊपर मजबूत होता है, तो घरेलू खुदरा बाजार में भी कीमत ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है। 

इसके उलट, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी टिक नहीं पाती और MCX में फिर बिकवाली शुरू होती है, तो घरेलू कीमत पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए 8 अक्टूबर के इन आंकड़ों को केवल एक दिन की तेजी या गिरावट के बजाय बड़े रुझान के हिस्से के रूप में देखना बेहतर होगा। 

निवेशकों रखें सावधानी 

सोने में निवेश करने वालों के लिए मौजूदा बाजार यह दिखा रहा है कि कीमतों में छोटी अवधि में काफी उतार–चढ़ाव हो सकता है। केवल यह देखकर खरीदारी करना कि भाव एक दिन सस्ता हुआ है, हमेशा सही रणनीति नहीं होती। निवेशक को अपनी जरूरत, समय अवधि और जोखिम क्षमता के हिसाब से फैसला लेना चाहिए। 

इसके लिए HDFC Sky जैसे निवेश मंच बाजार से जुड़े आंकड़ों और निवेश के विकल्पों को समझने में मदद कर सकते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करके निवेशक कीमतों के रुझान को बेहतर तरीके से समझने और अपने निवेश फैसले को अधिक व्यवस्थित बनाने की कोशिश कर सकते हैं। 

सोने में अभी भी दिख रही तेजी

देखा जाए तो आज 8 अक्टूबर की तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं है। जहां घरेलू खुदरा भाव में भले ही ₹1 प्रति ग्राम की कमी आई हो, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत से सोना अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। इसके अलावा Comex में 0.39% की तेजी और MCX पर करीब ₹495 का उछाल बाजार में मजबूती के संकेत दे रहा है। 

इसलिए फिलहाल सोने की सबसे बड़ी कहानी गिरावट नहीं, बल्कि अलग–अलग बाजारों में कीमतों के बीच बना अंतर है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय तेजी घरेलू बाजार तक पूरी तरह पहुंचती है, तो ₹15,000 प्रति ग्राम का स्तर फिर चर्चा में आ सकता है। वहीं, अगर वैश्विक बाजार कमजोर होता है, तो अक्टूबर के ₹14,918 के निचले स्तर पर बाजार की नजर लगी रहेगी। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy