logo

Gold Price Today, October 9, 2026: सोना में आज दिखी तेजी, MCX पर भी चढ़ा भाव, जानिए आज 24-22 कैरेट का ताजा भाव

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 9, 2026 11:13 AM IST

Gold Price Today, October 9, 2026: सोना में आज दिखी तेजी, MCX पर भी चढ़ा भाव, जानिए आज 24-22 कैरेट का ताजा भाव

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, नौ अक्टूबर: शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी का अनुमान मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार दोनों ही जगह सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। Comex और MCX पर दोनों ही जगह सोना मजबूत हुआ है।   

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हुआ मजबूत 

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज सोने में तेजी दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सोना में 1.11% की तेजी दर्ज हुई है। सोना $4,203.20 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।  

MCX पर भी चढ़ा सोना 

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,300 रुपए चढ़ गया और कीमत 1,50,856 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।  

24 कैरेट का आज क्या भाव  

Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आज 9 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,071 प्रति ग्राम है।10 ग्राम के हिसाब से यह रेट आज 1,50,710 होता है। एक दिन पहले 24 कैरेट सोना ₹14,956 प्रति ग्राम था। यानी आज इसमें 0.77 प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है।    

इसके साथ ही आज 22 कैरेट सोने की क़ीमत ₹13,815 प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,303 प्रति ग्राम पर है। 

सोने की शुद्धता    9 अक्टूबर का भाव/ ग्राम    10 ग्राम        

24 कैरेट                       ₹15,071                         1,50,710     

22 कैरेट                       ₹13,815                         1,38,150 

18 कैरेट                       ₹11,303                         1,13,030 

शहरों में आज क्या है भाव 

आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। जहां मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,071 प्रति ग्राम है। वहीं दिल्ली में इसका भाव ₹15,086 है, जबकि चेन्नई में ₹14,956 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। 

वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,076 प्रति ग्राम है। यानी प्रमुख शहरों के बीच कीमत में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। 

शहर  24K/ग्राम  22K/ग्राम  18K/ग्राम 
चेन्नई  ₹14,956  ₹13,709  ₹11,264 
मुंबई  ₹15,071  ₹13,815  ₹11,303 
दिल्ली  ₹15,086  ₹13,830  ₹11,318 
कोलकाता  ₹15,071  ₹13,815  ₹11,303 
बेंगलुरु  ₹15,701  ₹13,815  ₹11,303 
हैदराबाद  ₹15,701  ₹13,815  ₹11,303 
पुणे  ₹15,071  ₹13,815  ₹11,303 
वडोदरा  ₹15,075  ₹13,820  ₹11,308 
अहमदाबाद  ₹15,076  ₹13,820  ₹11,308 

अक्टूबर में अब तक का कैसा रहा रुझान 

जहां महीने की शुरुआत ₹14,924 प्रति ग्राम से हुई थी। तब बीते, 2 अक्टूबर को सोना बढ़कर ₹15,028 पर पहुंचा, जो अब तक का अक्टूबर हाई है। इसके अगले दिन भाव घटकर ₹14,918 हो गया। 4 और 5 अक्टूबर को भी यह लगभग इसी स्तर पर बना रहा। 

इसके बाद, 6 अक्टूबर को सोने में फिर तेजी आई और भाव ₹15,022 प्रति ग्राम तक पहुंच गया। 7 अक्टूबर को इसमें मामूली बदलाव के साथ ₹14,957 का भाव रहा। 8 अक्टूबर को कीमत ₹14,956 है। अब 9 अक्टूबर को क़ीमत ₹15,071 है। 

यानी महीने की शुरुआत से देखें तो सोने की कीमत में अभी भी मामूली बढ़त बनी हुई है। 1 अक्टूबर के ₹14,924 की तुलना में आज का भाव ₹147 ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में 24 कैरेट सोने का रुझान करीब 0.98% ऊपर है। 

पिछले 10 दिनों में ऐसे बदला भाव 

तारीख  24K सोना/ग्राम  22K सोना/ग्राम 
9 अक्टूबर  ₹15,071  ₹13,815 
8 अक्टूबर  ₹14,957  ₹13,710 
7 अक्टूबर  ₹14,957  ₹13,710 
6 अक्टूबर  ₹15,022  ₹13,770 
5 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
4 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
3 अक्टूबर  ₹14,918  ₹13,675 
2 अक्टूबर  ₹15,028  ₹13,775 
1 अक्टूबर  ₹14,924  ₹13,680 
30 सितंबर  ₹14,957  ₹13,710 

इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोना पिछले कुछ दिनों में एक निश्चित दायरे में काफी तेजी से ऊपर-नीचे हुआ है। 29 सितंबर के ₹14,880 से कीमत पहले बढ़ी, फिर अक्टूबर की शुरुआत में ₹15,028 तक पहुंची और उसके बाद फिर कुछ नीचे आई। 

दुनिया के दूसरे बाजारों में आज कैसा है भाव 

जानकारी दें कि, भारतीय बाजार में सोने की कीमत को समझने के लिए दूसरे देशों के भाव भी एक संकेत देते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भारतीय रुपये में प्रति ग्राम भाव बहरीन में ₹13,002, कुवैत में ₹13,075, मलेशिया में ₹13,293 और ओमान में ₹13,279 है। 

वहीं सिंगापुर में यह ₹13,793 और अमेरिका में करीब ₹13,1108 प्रति ग्राम है। हालांकि अलग-अलग देशों में मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों के कारण इन कीमतों की सीधी तुलना करना उचित नहीं है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy