logo

Gold Price Today, 12 Oct 2026: हफ्ते की शुरुआत में घरेलू बाजार में सोने की कीमत गिरी, MCX पर 1200 रुपए की गिरावट, जानिए आज का भाव

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 12, 2026 01:38 PM IST

Gold Price Today, 12 Oct 2026: हफ्ते की शुरुआत में घरेलू बाजार में सोने की कीमत गिरी, MCX पर 1200 रुपए की गिरावट, जानिए आज का भाव

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 12 अक्टूबर: सोमवार को भारत के खुदरा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तेल की कीमतों में गिरावट के चलते हाजिर सोना (स्पॉट गोल्ड) की कीमतों में लगातार तीन सेशन से तेजी बनी हुई है। हफ्ते की शुरुआत में वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।

कॉमैक्स पर सोेने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज सोने में तेजी दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सोना में 0.26% की तेजी दर्ज हुई है। सोना $4,227.20 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

MCX पर सोेने की कीमत गिरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1266 रुपए गिरा है और कीमत 1,50,233 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,51,499 रहा था।

24 कैरेट का आज क्या भाव 

Goodreturns.in के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आज 12 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,098 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम के हिसाब से यह रेट आज 1,50,980 बनता है।

इसके साथ ही आज 22 कैरेट सोने की क़ीमत 13,840 प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,324 प्रति ग्राम है।

सोने की शुद्धता       12 अक्टूबर का भाव/ ग्राम     10 ग्राम

24 कैरेट                 ₹15,098                        1,50,980

22 कैरेट                 ₹13,840                        1,38,400

18 कैरेट                 ₹11,324                         1,13,240

शहरों में आज क्या है भाव

आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में मामूली अंतर दिखाई दे रहा है। जहां चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,098 प्रति ग्राम है। वहीं दिल्ली में इसका भाव ₹15,113 है।

वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,103 प्रति ग्राम है। यानी प्रमुख शहरों के बीच कीमत में 5 से 15 रुपए तक अंतर देखने को मिल रहा है।

शहर 24K/ग्राम 22K/ग्राम 18K/ग्राम
चेन्नई ₹15,098 ₹13,840 ₹11,370
मुंबई ₹15,098 ₹13,840 ₹11,324
दिल्ली ₹15,113 ₹13,855 ₹11,339
कोलकाता ₹15,098 ₹13,840 ₹11,324
बेंगलुरु ₹15,098 ₹13,840 ₹11,324
हैदराबाद ₹15,098 ₹13,840 ₹11,324
पुणे ₹15,098 ₹13,840 ₹11,324
वडोदरा ₹15,103 ₹13,845 ₹11,329
अहमदाबाद ₹15,103 ₹13,845 ₹11,329

आज दुनिया के दूसरे बाजारों में कैसा है भाव

जानकारी दें कि, भारतीय बाजार में सोने की कीमत को समझने के लिए दूसरे देशों के भाव भी एक संकेत देते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भारतीय रुपये में प्रति ग्राम भाव बहरीन में ₹13,067, कुवैत में ₹13,146, मलेशिया में ₹13,321 और ओमान में ₹13,346 है।

वहीं सिंगापुर में यह ₹13,777 और अमेरिका में करीब ₹13,273 प्रति ग्राम है। हालांकि अलग-अलग देशों में मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय बाजार की परिस्थितियों के कारण इन कीमतों की सीधी तुलना करना उचित नहीं है।

अक्टूबर में अब तक का कैसा रहा रुझान

जहां महीने की शुरुआत ₹14,924 प्रति ग्राम से हुई थी। 2 अक्टूबर को सोना बढ़कर ₹15,028 पर पहुंचा। इसके अगले दिन भाव घटकर ₹14,918 हो गया। 4 और 5 अक्टूबर को भी यह लगभग इसी स्तर पर बना रहा। यह अक्टूबर का सबसे कम रेट है।

इसके बाद, 6 अक्टूबर को सोने में फिर तेजी आई और भाव ₹15,022 प्रति ग्राम तक पहुंच गया। 7 अक्टूबर को इसमें मामूली बदलाव के साथ ₹14,957 का भाव रहा। 8 अक्टूबर को कीमत ₹14,956 है। अब 9 अक्टूबर को क़ीमत ₹15,071 है।

10 अक्टूबर को सोने की कीमत ₹15,142 प्रति ग्राम हो गया, जो कि अक्टूबर का सबसे हाई रेट रहा। 11 अक्टूबर को भी इसकी कीमत इसी स्तर पर बनी रही। हालांकि, आज इसमें 44 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है।

यानी महीने की शुरुआत से देखें तो सोने की कीमत में अभी भी मामूली बढ़त बनी हुई है। 1 अक्टूबर के ₹14,924 की तुलना में आज का भाव ₹174 रुपए ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में 24 कैरेट सोने का रुझान करीब 1.45% ऊपर है।

पिछले 10 दिनों में ऐसे बदला भाव

तारीख 24K सोना/ग्राम 22K सोना/ग्राम
12 अक्टूबर 15,098 13,840
11 अक्टूबर 15,142 13,880
10 अक्टूबर 15,142 13,880
9 अक्टूबर ₹15,071 ₹13,815
8 अक्टूबर ₹14,957 ₹13,710
7 अक्टूबर ₹14,957 ₹13,710
6 अक्टूबर ₹15,022 ₹13,770
5 अक्टूबर ₹14,918 ₹13,675
4 अक्टूबर ₹14,918 ₹13,675
3 अक्टूबर ₹14,918 ₹13,675

इन आंकड़ों से पता चलता है कि सोना पिछले कुछ दिनों में एक निश्चित दायरे में काफी तेजी से ऊपर-नीचे हुआ है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy