logo

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Authored By PTI | Published at: Oct 1, 2026 12:43 PM IST

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर: सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये रहा।

बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू गतिविधियों से सकल जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, सकल जीएसटी संग्रह सितंबर में 2,03,521 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 1,77,365 करोड़ रुपये था।

सितंबर में हालांकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ‘रिफंड’ तीन प्रतिशत घटकर 27,001 करोड़ रुपये रहा।

‘रिफंड’ को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 18.1 प्रतिशत बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जो एक साल पहले इसी महीने में 1.49 लाख करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सकल जीएसटी संग्रह 11.6 प्रतिशत बढ़कर 12.46 लाख करोड़ रुपये रहा। शुद्ध जीएसटी संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़कर 10.66 लाख करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy