logo

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 258-271 रुपये प्रति शेयर

Authored By PTI | Published at: Oct 7, 2026 02:25 PM IST

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 258-271 रुपये प्रति शेयर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर: अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं प्रणालियां बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड ने अपने 712 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 258-271 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा बुधवार को तय किया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 4,750 करोड़ रुपये बैठेगा।

कंपनी की सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 13 अक्टूबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ में प्रवर्तकों की ओर से 2.63 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश के रूप में है। ऐसे में कंपनी को इससे कोई राशि नहीं मिलेगी। निर्गम से प्राप्त राशि शेयर बेचने वाले प्रवर्तकों को जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का आकार 712.13 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर करीब 678 करोड़ रुपये होगा।

मुंबई स्थित एचडी फायर प्रोटेक्ट पानी, फोम और गैस आधारित आग बुझाने की प्रणालियों समेत अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा प्रणालियों की विस्तृत श्रृंखला तैयार करती है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy