logo

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

Authored By PTI | Published at: Oct 6, 2026 03:54 PM IST

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर: अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं प्रणालियां बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 अक्टूबर को खुलेगा। आईपीओ का आकार 700-750 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

दस्तावेजों के मसौदे (आरएचपी) के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 12 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

प्रस्तावित निर्गम पूरी तरह प्रवर्तकों द्वारा 2.6 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा और अन्य विवरण बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

मुंबई स्थित एचडी फायर प्रोटेक्ट पानी, फोम और गैस आधारित आग बुझाने की प्रणालियों समेत अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा प्रणालियों की विस्तृत श्रृंखला तैयार करती है।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy