Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
रुपया आठ पैसे टूटकर 96.43 प्रति डॉलर पर
Authored By PTI | Published at: Oct 6, 2026 04:51 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, छह अक्टूबर: रुपया मंगलवार को आठ पैसे टूटकर 96.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर के स्तर पर रहा। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच रुपये पर दबाव रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से रुपये का नुकसान सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.29 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 96.29 से 96.45 के बीच रहा। कारोबार के अंत में रुपया 96.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को 10 पैसे टूटकर 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘रुपये में कमजोर रुख रहा, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और अमेरिकी डॉलर तथा बॉण्ड प्रतिफल में नरमी के कारण यह दिन के निचले स्तर से उबर गया।’’
चौधरी के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 96.15 से 96.60 के दायरे में रहने के आसार हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच घरेलू मुद्रास्फीति के लिए जोखिम पैदा होने के कारण अन्य केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के अनुरूप एमपीसी भी बुधवार को रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है।
रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 6.50 प्रतिशत किया था। इसके बाद उसने 2023-24 के दौरान दर को स्थिर रखा और 2025 में ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला शुरू किया। फिलहाल आरबीआई की नीतिगत दर रेपो 5.25 प्रतिशत है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरावट के साथ 102.03 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.68 प्रतिशत गिरकर 98.63 डॉलर प्रति बैरल पर था।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 685.34 अंक चढ़कर 73,067.81 अंक पर और निफ्टी 220.35 अंक की बढ़त के साथ 22,776.10 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,699.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

