Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
रुपया 96 पैसे की छलांग के साथ 95.75 प्रति डॉलर पर
Authored By PTI | Published at: Oct 12, 2026 04:39 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, 12 अक्टूबर: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से घरेलू मुद्रा को मजबूती देने के लिए सप्ताहांत में कई कदम उठाए जाने के बाद रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 96 पैसे मजबूत होकर 95.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। छह महीने से अधिक समय में रुपये की यह एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आरबीआई के उपायों से निकट अवधि में रुपये को बल मिल सकता है। इन उपायों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटने और विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये के खिलाफ बड़े दांव लगाने पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
हालांकि, रुपये में लगातार सुधार कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी पूंजी के प्रवाह और वैश्विक बाजारों की स्थिति पर निर्भर करेगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.61 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.57 के उच्चस्तर तक गया और 95.96 के निचले स्तर तक आया।
कारोबार के अंत में रुपया 95.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले इसमें 96 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले दो अप्रैल को रुपये में एक दिन में 166 पैसे की बड़ी बढ़त दर्ज की गई थी।
रुपया शुक्रवार को 17 पैसे मजबूत होकर 96.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आरबीआई ने शनिवार को विदेशी मुद्रा वायदा सौदों के नियम सख्त किए थे। इसका उद्देश्य रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी पर अंकुश लगाना है।
केंद्रीय बैंक ने बैंकों को दो लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की डॉलर खरीद पर 20 प्रतिशत राशि आरक्षित रखने को भी कहा है।
वायदा सौदों से जुड़े एक अन्य उपाय के तहत आरबीआई ने कहा कि अधिकृत डीलर (एडी) भारतीय रुपये से जुड़े किसी भी विदेशी मुद्रा वायदा अनुबंध को रद्द किए जाने के बाद दोबारा बुक करने की अनुमति नहीं देंगे। यह नियम वास्तविक मुद्रा के लेनदेन वाले और बिना वास्तविक मुद्रा के निपटान वाले, दोनों तरह के अनुबंधों पर लागू होगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, आरबीआई के उपायों में पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के लिए नामित बैंकों के जरिये डॉलर खरीदने की विशेष व्यवस्था और विदेशी मुद्रा जोखिम से बचाव के कुछ सौदों की लागत बढ़ाना शामिल है। इनसे हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटने और रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 102.38 पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.94 प्रतिशत बढ़कर 105.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 547.65 अंक की गिरावट के साथ 71,924.68 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 157.10 अंक टूटकर 22,363.35 अंक पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,568.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.60 अरब डॉलर रह गया।
इससे पिछले सप्ताह यानी 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.55 अरब डॉलर रह गया था।
Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

