logo

रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.38 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Published at: Oct 13, 2026 05:05 PM IST

रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.38 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 13 अक्टूबर: रुपये में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटाने और विदेशी मुद्रा बाजार में अत्यधिक कारोबार को नियंत्रित करने के मकसद से उठाए गए विभिन्न कदमों से रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के लिए नामित बैंकों के जरिये डॉलर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था और विदेशी मुद्रा जोखिम से बचाव के कुछ लेनदेन की लागत बढ़ाने जैसे कदमों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.53 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 94.96 के उच्चतम तक गया और 95.53 के निचले स्तर तक आया। कारोबार के अंत में रुपया 95.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव से 40 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 93 पैसे मजबूत होकर 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह छह महीने से अधिक समय में रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त थी।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कुल 150 पैसे की मजबूती आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “रुपये की मजबूती आरबीआई के उतार-चढ़ाव सीमित करने पर किए गए उपायों के बल पर आई है।”

इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये में काफी गिरावट आई है और आरबीआई घरेलू मुद्रा में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रोकने के प्रयास जारी रखेगा।

रिजर्व बैंक ने रुपये में गिरावट कम करने के लिए सप्ताहांत में कई उपायों की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के लिए एक विशेष व्यवस्था शुरू की, जिससे उनकी डॉलर की मांग हाजिर बाजार से अलग हो सकेगी।

आरबीआई ने बैंकों को दो लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की डॉलर खरीद पर 20 प्रतिशत राशि का आरक्षित प्रावधान बनाए रखने को भी कहा है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत टूटकर 102.32 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.93 प्रतिशत कमजोर होकर 104.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,109.10 अंक चढ़कर 73,033.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 358.60 अंक मजबूत होकर 22,721.95 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy