logo

INR vs USD Rate, Oct 1, 2026: रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 1, 2026 05:29 PM IST

INR vs USD Rate, Oct 1, 2026: रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, एक अक्टूबर: रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 37 पैसे टूटकर 96.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। यह दो महीने से अधिक समय में रुपये का सबसे निचला स्तर है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा और वैश्विक बॉण्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी की चिंता के बीच रुपये पर आगे भी दबाव बना रह सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.95 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह कमजोर होकर 96.34 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आ गया। कारोबार के अंत में रुपया 96.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 37 पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल बढ़ने की चिंता के बीच रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने के आसार हैं। डॉलर में मजबूती और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रुपये पर अधिक दबाव डाल सकती है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत बढ़कर 101.90 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 2.54 प्रतिशत बढ़कर 100.52 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 570.59 अंक की गिरावट के साथ 71,909.70 अंक पर जबकि निफ्टी 198.50 अंक टूटकर 22,421.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy