logo

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 95.97 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Published at: Oct 1, 2026 10:37 AM IST

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 95.97 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, एक अक्टूबर: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ तीन पैसे की गिरावट के साथ 95.97 प्रति डॉलर पर आ गया। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की लगातार मांग के कारण रुपये पर दबाव रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से हाजिर और वायदा बाजारों में डॉलर की बिक्री से रुपये की गिरावट हालांकि, सीमित रही और विनिमय दर 96.00 के स्तर से नीचे बनी रही। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती से भी रुपया दबाव में रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.95 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में टूटकर 95.97 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 101.54 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 215 अंक की गिरावट के साथ 72,257.30 अंक पर जबकि निफ्टी 107.25 अंक फिसलकर 22,518.90 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy