logo

INR vs USD Rate, September 29, 2026: रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 95.95 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Published at: Sep 29, 2026 05:12 PM IST

INR vs USD Rate, September 29, 2026: रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 95.95 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, 29 सितंबर: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीद से रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे मजबूत होकर 95.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा।

विश्लेषकों के मुताबिक, आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग आने और मजबूत अमेरिकी मुद्रा ने रुपये की बढ़त सीमित कर दी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये के 96 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंचने पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से भी हस्तक्षेप किए जाने की संभावना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 96.03 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 96.15 के निचले स्तर तक गया। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव से दो पैसे मजबूत होकर 95.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर रहा।

सोमवार को रुपया दो सप्ताह में दूसरी बार 96 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे गया था और 22 पैसे गिरकर 95.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मजबूत डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी पर बढ़ती ब्याज दरों के कारण रुपये पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिये बातचीत की उम्मीद निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकती है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 101.44 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 106.86 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 242.65 अंक गिरकर 72,529.07 अंक और निफ्टी 64.05 अंक टूटकर 22,716.20 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 5,353.22 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से अगस्त में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 7.4 प्रतिशत थी।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy