Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
IPO Update Today, October 13, 2026: HD Fire Protect से LoanFront तक! आज खुले 3 IPO, जानें प्राइस बैंड और जरूरी तारीखें
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 13, 2026 10:24 AM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
मुंबई, 13 अक्टूबर: आज शेयर बाजार में तीन नए IPO में आवेदन शुरू हो रहा है। इनमें आज ₹712.31 करोड़ का एक मेनबोर्ड IPO और दो SME IPO शामिल हैं। निवेशकों के सामने अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कौन-सा IPO खुल रहा है, बल्कि यह भी है कि उसकी कीमत, इश्यू का आकार और जोखिम उनकी निवेश योजना के अनुकूल हैं या नहीं।
जानकारी दें कि, आज HD Fire Protect Limited का ₹712.31 करोड़ का मेनबोर्ड IPO और Ravita Engineering Services तथा Vaibhav Vyapaar Limited के दो SME IPO शामिल हैं। यह तीनों ही इश्यू 15 अक्टूबर तक खुले रहेंगे। दूसरी ओर, Hitech Corporation का Offer to Buy आज बंद हो रहा है। हालांकि, यह सामान्य IPO नहीं है। आज किसी नए मेनबोर्ड या प्रमुख SME IPO की लिस्टिंग निर्धारित नहीं है।
तीनों IPO की पूरी जानकारी
| कंपनी | श्रेणी | प्राइस बैंड | इश्यू साइज | आवेदन की अवधि |
| HD Fire Protect Limited | मेनबोर्ड | ₹258–₹271 | ₹712.31 करोड़ | 13–15 अक्टूबर |
| Ravita Engineering Services Limited | SME | ₹105–₹112 | ₹116.05 करोड़ | 13–15 अक्टूबर |
| Vaibhav Vyapaar Limited (LoanFront) | SME | ₹51–₹54 | लगभग ₹42.10 करोड़ | 13–15 अक्टूबर |
HD Fire Protect: सबसे बड़ा इश्यू
HD Fire Protect Limited का IPO आज खुल रहा है। कंपनी ने शेयर का मूल्य दायरा ₹258 से ₹271 तय किया है। यह ₹712.31 करोड़ का इश्यू पूरी तरह Offer for Sale (OFS) है। यानी इसमें मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेच रहे हैं और इससे मिलने वाली रकम सीधे कंपनी के पास नई पूंजी के रूप में नहीं आएगी।
कंपनी के शेयर NSE और BSE पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं। इस बाबत, संभावित लिस्टिंग तारीख 21 अक्टूबर 2026 बताई गई है। निवेशकों को आवेदन से पहले कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों में दी गई वित्तीय जानकारी और इश्यू की शर्तें पढ़नी चाहिए।
Ravita Engineering: SME में ₹116 करोड़ का इश्यू
इसके साथ ही आज Ravita Engineering Services Limited का IPO ₹105 से ₹112 प्रति शेयर के मूल्य दायरे में उपलब्ध है। इस इश्यू का आकार करीब ₹116.05 करोड़ है और कंपनी के शेयर NSE SME Emerge प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं।
इस IPO में एक लॉट 2,400 शेयरों का है। ऊपरी मूल्य ₹112 के हिसाब से एक लॉट के लिए ₹2,68,800 की राशि चाहिए होगी। हालांकि इसमें लागू शुल्क अलग हो सकते हैं। SME IPO में आवेदन राशि अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है, इसलिए निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता देखकर फैसला लेना चाहिए।
Vaibhav Vyapaar यानी LoanFront पर नजर
वहीं, Vaibhav Vyapaar Limited का SME IPO भी आज यानी 13 अक्टूबर से आवेदन के लिए खुल रहा है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹51 से ₹54 का मूल्य दायरा तय किया है। इश्यू का आकार करीब ₹42.10 करोड़ बताया गया है और शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित हैं।
गौरतलब है कि, यह नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाने वाला इश्यू है। ऐसे में अब निवेशकों को कंपनी के दस्तावेजों में यह देखना चाहिए कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। केवल कम शेयर मूल्य को निवेश का आधार बनाना सही नहीं होगा।
Hitech Corporation का ऑफर आज बंद
आज BSE के उपलब्ध विवरण के अनुसार Hitech Corporation Limited का Offer to Buy 7 अक्टूबर को शुरू हुआ था और 13 अक्टूबर को बंद हो रहा है। इसका ऑफर मूल्य ₹252 प्रति शेयर है।यह सामान्य IPO से अलग प्रक्रिया है, इसलिए इसे आज खुलने वाले तीन IPO में शामिल नहीं किया गया है।
निवेश से पहले क्या है जरूरी
गौरतलब है कि, किसी भी IPO में आवेदन करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, कर्ज, कारोबार की संभावनाओं, मूल्यांकन और इश्यू से मिलने वाली रकम के इस्तेमाल को समझना बेहद जरूरी होता है। लिस्टिंग के दिन शेयर इश्यू मूल्य से ऊपर या नीचे खुल सकता है, इसलिए लिस्टिंग लाभ की गारंटी बिलकुल भी नहीं होती।
खासकर SME शेयरों में कारोबार की मात्रा कम होने पर जरूरत के समय शेयर बेचना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, HDFC Sky जैसे निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। फिर भी अंतिम निर्णय कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों और अपनी जोखिम क्षमता के आधार पर ही लिया जाना चाहिए।
आज की तस्वीर
इस तरह से आज 13 अक्टूबर में तीन IPO में आवेदन शुरू हो रहे हैं। इनमें HD Fire Protect मेनबोर्ड का सबसे बड़ा इश्यू है, जबकि Ravita Engineering और Vaibhav Vyapaar SME श्रेणी में हैं। तीनों इश्यू 15 अक्टूबर को बंद होंगे। बता दें कि, आज किसी नए IPO की लिस्टिंग निर्धारित नहीं है, इसलिए निवेशकों का मुख्य ध्यान आवेदन की शर्तों, कीमत और कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर हो सकता है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

