logo

IPO अपडेट: 3 इश्यू आज होंगे बंद, एक नए IPO में अभी भी मौका

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 6, 2026 11:31 AM IST

IPO अपडेट: 3 इश्यू आज होंगे बंद, एक नए IPO में अभी भी मौका

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई :  अगर आप IPO में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो 6 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए खास है। जहां आज कुछ IPO में आवेदन का आखिरी मौका है, जबकि 5 अक्टूबर को बंद हुए इश्यू में पैसा लगाने वाले निवेशकों की नजर अब शेयर आवंटन पर है। Paramount Syntex, Acme India Industries और TNA Solutions जैसे IPO आज बंद हो रहे हैं, वहीं R.K. Fashion Accessories में आवेदन अभी जारी है। ऐसे में सवाल है कि किस IPO को निवेशकों से कितना समर्थन मिला और आज किन इश्यू पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी? आइए जानते हैं 6 अक्टूबर के IPO बाजार का पूरा अपडेट।

आज किन IPO की आखिरी तारीख?
आज 6 अक्टूबर को TNA Solutions, Paramount Syntex और Acme India Industries के IPO बंद हो रहे हैं। इन तीनों कंपनियों के इश्यू SME श्रेणी में हैं। इसके अलावा R.K. Fashion Accessories Limited का IPO जो बीते 5 अक्टूबर को खुल चुका है और इसमें 7 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। यानी 6 अक्टूबर को भी इसमें निवेश के लिए आवेदन का मौका रहेगा।

कंपनी बाजार IPO अवधि मूल्य दायरा आज की स्थिति
TNA Solutions SME 30 Sep–6 Oct ₹66–₹70 आज आखिरी दिन
Paramount Syntex SME 30 Sep–6 Oct ₹119–₹127 आज आखिरी दिन
Acme India Industries SME 30 Sep–6 Oct ₹186–₹196 आज आखिरी दिन
R.K. Fashion Accessories SME 5–7 Oct ₹77–₹82 आवेदन जारी

Paramount Syntex में कैसी रही मांग?
जानकारी दें कि, Paramount Syntex IPO में 5 अक्टूबर तक कुल सदस्यता 1.28 गुना पहुंच चुकी थी। कंपनी ने प्रति शेयर ₹119 से ₹127 का मूल्य दायरा तय किया है। यह SME IPO है और आज यानी 6 अक्टूबर को आवेदन का आखिरी मौका है।इस इश्यू में खास बात यह रही कि संस्थागत निवेशकों की तरफ से मांग काफी मजबूत दिखाई दी। हालांकि अलग-अलग निवेशक वर्गों में सदस्यता का स्तर अलग रहा। इसलिए केवल कुल सब्सक्रिप्शन देखकर फैसला लेने के बजाय पूरी जानकारी देखना जरूरी है।

Acme India IPO पर भी आज नजर
Acme India Industries Limited का IPO भी आज बंद हो रहा है। इसका मूल्य दायरा ₹186 से ₹196 प्रति शेयर है और एक लॉट में 600 शेयर हैं। ऊपरी मूल्य पर एक लॉट के लिए करीब ₹1,17,600 की जरूरत होगी। बीते 5 अक्टूबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस IPO को कुल 1.90 गुना सदस्यता मिल चुकी थी। इसमें योग्य संस्थागत निवेशकों की तरफ से मजबूत मांग देखने को मिली, जबकि खुदरा निवेशकों की भागीदारी तुलनात्मक रूप से कम रही।

TNA Solutions में आज आखिरी मौका
इसके साथ ही TNA Solutions Limited का IPO भी आज यानी 6 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹66 से ₹70 का मूल्य दायरा रखा है। यह SME प्लेटफॉर्म पर आने वाला इश्यू है।निवेशकों के पास आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। हालांकि आखिरी दिन सदस्यता आंकड़े तेजी से बदल सकते हैं, इसलिए निवेशकों को अंतिम फैसला लेने से पहले ताजा आंकड़े जरूर देखने चाहिए।

बीते 5 अक्टूबर को कौन से IPO हुए बंद?
जहां बीते 5 अक्टूबर को Vishal Nirmiti Limited और Nityas Gems and Jewellery Limited के मेनबोर्ड IPO बंद हो चुके हैं। वहीं NSE के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Vishal Nirmiti को कुल 1.18 गुना और Nityas Gems and Jewellery को 1.37 गुना सदस्यता मिली।

Vishal Nirmiti का मूल्य दायरा ₹208 से ₹220 था, जबकि Nityas Gems and Jewellery के शेयर ₹70 से ₹75 के मूल्य दायरे में पेश किए गए थे।अब इन दोनों IPO में आवेदन करने वाले निवेशकों की नजर शेयर आवंटन और आगे की प्रक्रिया पर रहेगी।

Eventions IPO भी हुआ बंद
Eventions Limited का SME IPO भी 5 अक्टूबर को बंद हो गया। NSE के आंकड़ों के अनुसार, इसे कुल 2.32 गुना सदस्यता मिली। यानी उपलब्ध शेयरों की तुलना में ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। अब निवेशकों को इसके शेयर आवंटन से जुड़ी जानकारी का इंतजार रहेगा। IPO में ज्यादा सदस्यता मिलने के बाद भी यह जरूरी नहीं है कि लिस्टिंग पर शेयर का प्रदर्शन उसी अनुपात में बेहतर हो। बाजार की स्थिति और कंपनी के मूल्यांकन का भी असर पड़ता है।

आज किन IPO में आवंटन की नजर?
अब आज यानी, 6 अक्टूबर को कुछ हालिया IPO के लिए शेयर आवंटन की प्रक्रिया पर निवेशकों की नजर रहेगी। जिन लोगों ने बीते 5 अक्टूबर को बंद हुए इश्यू में आवेदन किया है, वे आवंटन की जानकारी मिलने के बाद यह देख सकेंगे कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं।ऐसे में अगर शेयर आवंटित नहीं होते हैं तो आवेदन की राशि वापस की जाती है। वहीं शेयर मिलने पर वे तय प्रक्रिया के अनुसार निवेशक के डीमैट खाते में जमा किए जाते हैं।

R.K. Fashion Accessories में फिलहाल आवेदन जारी
गौरतलब है कि, R.K. Fashion Accessories Limited का SME IPO 5 अक्टूबर को खुला है और 7 अक्टूबर को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा ₹77 से ₹82 प्रति शेयर है और एक लॉट में 1,600 शेयर हैं। इस बाबत NSE के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 5 अक्टूबर को इश्यू को 0.38 गुना सदस्यता मिली थी। चूंकि यह अभी खुला है, इसलिए आज 6 और 7 अक्टूबर को सदस्यता आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

IPO में सिर्फ न देखें सब्सक्रिप्शन 
किसी IPO में पैसा लगाने से पहले सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि उसे कितनी बार सब्सक्राइब किया गया है। निवेशक को कंपनी की कमाई, कारोबार, कर्ज, भविष्य की योजनाओं और IPO से मिलने वाले पैसे के इस्तेमाल को भी समझना चाहिए।SME IPO में जोखिम को लेकर खास सावधानी बहुत जरूरी है। निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार ही फैसला करना चाहिए।

HDFC Sky से निवेश पर रखें जरुरी नजर
गौरतलब है कि, IPO और शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए बाजार से जुड़ी जानकारी और अपने निवेश पर नजर रखना जरूरी है। ऐसे में HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश मंच निवेशकों को बाजार से जुड़े अलग-अलग साधनों और निवेश प्रक्रिया को समझने में सुविधा दे सकते हैं। हालांकि किसी भी IPO में निवेश का फैसला कंपनी के आंकड़ों और अपनी जोखिम क्षमता को ध्यान में रखकर ही लेना चाहिए।

जानें 6 अक्टूबर का पूरा IPO अपडेट
कुल मिलाकर देखा जाए तो आज 6 अक्टूबर को IPO बाजार में तीन SME इश्यू—TNA Solutions, Paramount Syntex और Acme India Industries—के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। वहीं R.K. Fashion Accessories में आवेदन जारी है।

दूसरी तरफ Vishal Nirmiti, Nityas Gems and Jewellery और Eventions के IPO जो बीते 5 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं। अब इन इश्यू में आवेदन करने वालों की नजर शेयर आवंटन और आगे की प्रक्रिया पर रहेगी।इस तरह आज 6 अक्टूबर IPO निवेशकों के लिए काफी व्यस्त दिन है। लेकिन सदस्यता के आंकड़ों के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति, मूल्यांकन और जोखिम को समझना भी जरूरी है। क्योंकि सिर्फ ज्यादा सब्सक्रिप्शन देखकर निवेश का फैसला करना सही रणनीति के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy