logo

जिंदल सुप्रीम के शेयर 31 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Authored By PTI | Published at: Sep 23, 2026 12:13 PM IST

जिंदल सुप्रीम के शेयर 31 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 23 सितंबर: प्लास्टिक पाइपिंग समाधान और इससे संबंधित उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के शेयर बुधवार को 93 रुपये के निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 121.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 31 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर शेयर ने 120 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 29 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 653.05 करोड़ रुपये रहा।

जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह 181.07 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ।

कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy