logo

Jio IPO: 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, सेबी से मिली मंजूरी

Authored By HDFC SKY | Published at: Sep 10, 2026 12:37 PM IST

Jio IPO: 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, सेबी से मिली मंजूरी

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड को अपने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की तरफ से 19 जून 2026 को DRHP यानी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया गया था, जिसके बाद 28 अगस्त, 2026 को यह मंजूरी मिली।  

यह IPO एक ‘बुक–बिल्ट इश्यू‘ होगा, जिसमें सिर्फ 27 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इन शेयरों को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। 

जियो प्लेटफॉर्म IPO से जुड़ी मुख्य जानकारी 

कंपनी जियो प्लेटफॉर्म IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए होगी।  

यह IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) से अलग है। कंपनी फ्रेश इश्यू में नए शेयर जारी करती है। इसलिए, इश्यू से मिलने वाली रकम (IPO से जुड़े खर्चों को घटाकर) जियो प्लेटफॉर्म को मिलेगी। 

फिलहाल कंपनी ने IPO की प्राइस बैंड, खुलने और बंद होने की तारीख, लॉट साइज और लिस्टिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की है।  

सेबी ने 28 अगस्त 2026 को IPO को मंजूरी दी। यह मंजूरी लागू शर्तों के साथ 12 महीनों के लिए मान्य है। 

IPO डिटेल्स 

डिटेल्स 

इश्यू टाइप 

बुक बिल्ड IPO 

इश्यू साइज 

27 करोड़ तक शेयर 

इश्यू टाइप 

फ्रेश इश्यू 

फेस वैल्यू 

प्रति शेयर 10 रुपए 

लिस्टिंग 

BSE और NSE 

IPO तारीख 

अभी घोषित नहीं 

प्राइस बैंड 

अभी घोषित नहीं 

 

लॉट साइज 

अभी घोषित नहीं 

 


जियो प्लेटफॉर्म IPO में किसे कितना हिस्सा मिलेगा?  

जियो प्लेटफॉर्म IPO में नेट इश्यू का 50% से ज़्यादा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व नहीं किया जाएगा, जबकि कम से कम 35% हिस्सा रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए रिजर्व किया जाएगा।  

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) को नेट इश्यू का कम से कम 15% हिस्सा अलॉट किया जाएगा।  

जियो प्लेटफॉर्म IPO में निवेशकों की कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन 

यह IPO योग्य निवेशकों की कैटेगरी के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन लिमिट और कट-ऑफ विकल्प भी तय किए गए हैं। यानी निवेशक किस कैटेगरी में आते हैं, उसके आधार पर उनके लिए आवेदन से जुड़े नियम अलग हो सकते हैं। 

कैटेगरी 

लिमिट 

कट-ऑफ 

RII 

दो लाख तक 

हां 

sNII 

2-10 लाख रुपए 

नहीं 

bNII 

10 लाख रुपए से ज्यादा 

नहीं 

शेयरहोल्डर (SH) 

2 लाख रुपए तक 

हां 

इम्पॉलयी (EMP) 

5 लाख रुपए तक 

हां 

इम्पॉलयी+शेयरहोल्डर 

2 लाख तक (SH) 5 लाख तक (EMP) 

हां 

शेयरहोल्डर+ RII/NII 

2 लाख तक (SH)+RII/NII लिमिट 

हां (SH/RII) 

इम्पॉलयी+RII/NII 

5 लाख तक (EMP) RII/NII लिमिट 

हां (EMP/RII) 

इम्पॉलयी+शेयरहोल्डर+ 

RII/NII 

2 लाख तक (SH)+ 5 लाख तक (EMP)+RII/NII लिमिट 

हां (SH/EMP/RII) 

 

 

 

शेयरहोल्डर कोटा: शेयरहोल्डर कोटे के लिए पात्र होने के लिए, आवेदक के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर होने चाहिए।  

जियो प्लेटफॉर्म IPO से मिली रकम का इस्तेमाल 

जियो प्लेटफॉर्म IPO से मिली नेट रकम का इस्तेमाल इन कामों के लिए करने का प्रस्ताव रखती है:  

कर्ज का समय से पहले भुगतान: कंपनी IPO से मिलने वाली पैसों का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी रिलायंस जियो इनकम लिमिटेड (RJIL)  के कुछ मौजूदा कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से समय से पहले भुगतान के लिए करेगी।  

सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य: IPO से कर्ज चुकाने के बाद बची हुई रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस रकम का इस्तेमाल लागू नियमों के तहत ही किया जाएगा।  

इसका सटीक आवंटन इश्यू के अंतिम आकार और उससे जुड़े खर्चों पर निर्भर करेगा।    

जियो प्लेटफॉर्म IPO: शेयरहोल्डिंग 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जियो प्लेटफॉर्म की प्रमोटर कंपनी है। IPO से पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म की 66.43% हिस्सेदारी है। 

IPO से पहले कंपनी के पास 8,93,90,30,830 शेयर हैं।  अगर कंपनी प्रस्तावित पूरे 27 करोड़ नए शेयर जारी करती है, तो IPO के बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 9,20,90,30,830 हो जाएगी। 

इसलिए, फ्रेश इश्यू होने की वजह से कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर कैपिटल बढ़ जाएगी। 

जियो प्लेटफॉर्म: कंपनी का ओवरव्यू 

जियो प्लेटफॉर्म को 2019 में शुरू किया गया था। यह एक डिजिटल सर्विस और टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो अपनी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के जरिए डिजिटल सेवाएं देती है। 31 मार्च, 2026 तक, कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के 52.4 करोड़ से ज्यादा कस्टमर थे। 

इसकी कंज्यूमर सेवाओं में मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, डिजिटल एंटरटेनमेंट, गेमिंग, क्लाउड स्टोरेज, स्मार्ट–होम सेवाएं और डिजिटल एप्लिकेशन शामिल हैं। इसके प्लेटफॉर्म में माई जियो (MyJio), जियो टीवी और जियो सावन (JioTV+ JioSaavn), जियो गेम्स (JioGames) और जियो एआई क्लाउड (JioAICloud) शामिल हैं। 

कंपनी एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए कनेक्टिविटी, क्लाउड सर्विसेज, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), यूनिफाइड कम्युनिकेशन, मैनेज्ड सर्विस, सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स और प्राइवेट 5G सर्विस उपलब्ध कराती है। 

जियो प्लेटफॉर्म का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस 

जियो प्लेटफॉर्म ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 1,49,759.10 करोड़ रुपए की कुल इनकम बताई, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2025 में यह 1,29,333 करोड़ रुपए थी। यह लगभग 16% की बढ़ोतरी है। 

कंपनी को टैक्स के बाद मुनाफा भी बढ़ा।फाइनेंशियल ईयर 2025 के 26,120.30 करोड़ रुपए से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2026 में 30,052.70 करोड़ रुपए हो गया, जो लगभग 15% की बढ़ोतरी है।  

इसी तरह कंपनी का EBITDA फाइनेंशियल ईयर 2025 के 64,170 करोड़ रुपए से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2026 में 76,255.40 करोड़ रुपए हो गया। 

31 मार्च 2026 तक, कंपनी ने 6,15,594 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। कंपनी की नेटवर्थ 3,34,013.40 करोड़ रुपए रही, जबकि कुल उधार 70,781 करोड़ रुपए था।  

जियो प्लेटफॉर्म IPO: आगे क्या होगा? 

सेबी की मंजूरी मिलने के बाद जियो प्लेटफॉर्म IPO की अगली प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक IPO की तारीखों, प्राइस बैंड, लॉट साइज या लिस्टिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया है। 

IPO से जुड़ी अंतिम जानकारी कंपनी के फाइनल ऑफर डॉक्यूमेंट्स में सामने आएगी। इनमें ऑफर किए जाने वाले शेयरों की कुल संख्या और एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। 

निष्कर्ष 

जियो प्लेटफॉर्म का IPO 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए होगी। प्रस्तावित शेयर BSE और NSE पर लिस्टेड होंगे। कंपनी इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से RJIL के कुछ कर्जों को समय से पहले चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करने की योजना बना रही है। IPO की मुख्य जानकारी अभी घोषित की जानी बाकी है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy