Nifty 50
- Nestle₹1,383.2049.20 (3.69%)
- Shriram Finance₹950-38.00 (-3.85%)
- Tata Consumer ₹987.9027.90 (2.91%)
- HDFC Life Insurance ₹544.05-15.95 (-2.85%)
- Infosys₹1,08825.90 (2.44%)
- Bajaj Finance₹957-25.75 (-2.62%)
- Coal India₹416.958.45 (2.07%)
- Bajaj Finserv₹1,710.30-45.40 (-2.59%)
- Tech Mahindra₹1,575.2031.70 (2.05%)
- Mahindra & Mahindra₹2,793.70-70.70 (-2.47%)
- TCS₹2,304.9035.60 (1.57%)
- SBI Life Insurance ₹1,650-37.20 (-2.20%)
- ONGC₹225.502.85 (1.28%)
- Hindalco Industries₹882.50-19.75 (-2.19%)
- Hindustan Unilever₹1,895.5020.00 (1.07%)
- Dr. Reddy's Labs₹1,216-24.00 (-1.94%)
- NTPC₹313.702.70 (0.87%)
- InterGlobe Aviation₹4,718.50-81.90 (-1.71%)
- Adani Enterprises₹2,71722.00 (0.82%)
- Cipla₹1,307.80-21.80 (-1.64%)
- Offerings
- Tools & Platforms
Tools & Calculators
- Open API
- Calculators
- SIP Calculator
- CAGR Calculator
- Compound Interest Calculator
- FD Calculator
- RD Calculator
- EPF Calculator
- Retirement Calculator
- HDFC SIP Calculator
- Mutual Fund Return Calculator
- Lumpsum Calculator
- Step Up SIP Calculator
- ETF SIP Calculator
- Brokerage Calculator
- Equity Margin Calculator
- SWP Calculator
- EMI Calculator
- MTF Calculator
- Margin Pledge Calculator
- Algo Strategy
- Markets
Stocks
F&O
Mutual Funds
- More
दिवाली तक UPI पेमेंट पर कोई नया चार्ज नहीं, NPCI की सफाई के बाद Paytm और Mobikwik के शेयरों में बाउंस-बैक
Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 13, 2026 04:14 PM IST

Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: मंगलवार को शेयर बाजार में Paytm, Pine Labs और One Mobikwik जैसी फिनटेक कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में, जब यह खबर आई कि मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगने वाले MDR चार्ज को फिलहाल टाल दिया गया है तो पेमेंट कंपनियों के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। Paytm का शेयर 6.5% तक गिर गया। वहीं, Pine Labs और One Mobikwik के शेयर भी लगभग 4% तक टूट गए।
लेकिन जब नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया कि बड़े UPI भुगतानों पर नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) अब दिवाली के ठीक बाद लागू होगा, तो शेयरों ने शानदार रिकवरी दिखाई। दोपहर 1:40 बजे तक Paytm की गिरावट सिमटकर 1.4% रह गई, Pine Labs का शेयर रिकवर होकर हरे निशान में लौट आया और Mobikwik का नुकसान भी कम होकर लगभग 3% पर आ गया।
NPCI ने अपने बयान में कहा, ‘त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए, कुछ चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट्स पर MDR अब दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा, जिसकी तारीख अलग से बताई जाएगी।’ गौरतलब है कि पिछले महीने NPCI ने 2,000 रुपये से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% का MDR चार्ज लगाने का फैसला किया था।
नए नियमों से जुड़ी जरूरी बातें:
- दोस्तों-रिश्तेदारों को पैसे भेजना और रोजमर्रा के छोटे मर्चेंट पेमेंट्स पूरी तरह से फ्री रहेंगे।
- 75,000 रुपये या उससे अधिक के बड़े ट्रांजैक्शन पर भी मर्चेंट के लिए अधिकतम चार्ज 300 रुपये ही तय किया गया है।
- रेलवे, टेलीकॉम, पेट्रोल पंप और बीमा जैसी जरूरी सेवाओं पर 2,000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर मर्चेंट को सिर्फ 5 रुपये का फ्लैट चार्ज देना होगा।
- कैपिटल मार्केट के ट्रांजैक्शन पर सिर्फ 0.02% की दर से चार्ज लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा भी 300 रुपये होगी।
NPCI प्रमुख दिलीप अस्बे के मुताबिक देश में लगभग 6 करोड़ एक्टिव UPI मर्चेंट हैं। इनमें से करीब 75% छोटे दुकानदारों को कभी 2,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट मिलता ही नहीं है। कुल मिलाकर वॉल्यूम के हिसाब से 96% और वैल्यू के हिसाब से 75% UPI पेमेंट्स पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। दिलीप अस्बे के मुताबिक देश में होने वाले कुल UPI ट्रांजेक्शन की वैल्यू के सिर्फ 10% हिस्से पर ही ये रिस्क है कि मर्चेंट इस चार्ज का बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं।
दिलीप अस्बे के अनुसार, MDR से होने वाली कुल कमाई का 5% हिस्सा युवा उद्यमियों की मदद के लिए एक फंड में डाला जाएगा। NPCI इस फंड को डिजाइन करने के लिए RBI और दूसरे स्टेक होल्डर्स के साथ काम कर रहा है।
अनुमान है कि अगले तीन सालों में यह फंड लगभग 3,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा। इस पैसे का इस्तेमाल छोटे दुकानदारों के बीच UPI की पहुंच बढ़ाने और पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि NPCI इस कदम के जरिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना चाहता है।
Open Free Demat Account
Open Free Demat Account
Popular Posts
- 10 Interesting Facts About NSE You Probably Didn’t KnowLast Updated: Sep 30, 2026
- 8-4-3 Rule of SIP - How Does That Work?Last Updated: Jul 30, 2025
- Let's view more exciting Post!
By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

