logo

नोएल ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को चुनौती दी

Authored By PTI | Published at: Oct 27, 2026 10:06 AM IST

नोएल ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को चुनौती दी

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को चुनौती दी है। यह प्रस्ताव 17 सितंबर को देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में पारित किया गया था।

नोएल टाटा ने सोमवार को टाटा संस के कंपनी सचिव सुप्रकाश मुखोपाध्याय को पत्र लिखकर फरवरी, 2027 के बाद भी चंद्रशेखरन को पांच साल के लिए चेयरमैन बनाए रखने के फैसले पर सवाल उठाए। इस घटनाक्रम से एक सदी से अधिक पुराने टाटा समूह के निदेशक मंडल में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बताया कि नोएल ने चंद्रशेखरन की पांच साल के लिए पुनर्नियुक्ति को गलत करार दिया है। उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में बैठक की सूचना और उसके एजेंडा सहित कई आधार का हवाला दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, नोएल का कहना है कि पुनर्नियुक्ति का प्रस्ताव निर्धारित कार्यसूची से हटकर लिया गया और बैठक के एजेंडा में इसका उल्लेख तक नहीं था। बैठक में केवल नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की ओर से जानकारी देने का कार्यक्रम था।

इस मामले में टिप्पणी मांगने के लिए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy