logo

एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल, शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Authored By PTI | Published at: Sep 24, 2026 03:22 PM IST

एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल, शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 24 सितंबर: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा।

मामूली बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया।

बीएसई पर एनएसई के शेयर 1,800 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो 1,785 रुपये के निर्गम मूल्य से 0.84 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान शेयर 5.21 प्रतिशत बढ़कर 1,878 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई का बाजार मूल्यांकन 4,54,966.88 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही यह बीएसई पर बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गया।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 16,67,750.07 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद भारती एयरटेल 11,32,338.92 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक 11,26,035.78 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 9,57,570.88 करोड़ रुपये, एसबीआई 9,12,415.14 करोड़ रुपये, टीसीएस 7,57,627.53 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस 6,15,435.85 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो 5,32,457.60 करोड़ रुपये, एलआईसी 5,13,716.31 करोड़ रुपये और एनएसई 4,54,966.88 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ शामिल हैं।

एनएसई बाजार मूल्यांकन के लिहाज से इस सूची में दसवें स्थान पर है।

यह 4,54,845.62 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर और 4,46,985.57 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली सन फार्मा से आगे है।

एनएसई के प्रतिद्वंद्वी बीएसई का बाजार मूल्यांकन 1,31,946.42 करोड़ रुपये है।

एनएसई के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन करीब छह गुना अभिदान मिला था। इसमें संस्थागत खरीदारों की मजबूत मांग रही।

यह आईपीओ 2024 में हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम था। इसने 2022 में आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ दिया।

(अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।)

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy