logo

पेटीएम का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10 गुना से अधिक होकर 225 करोड़ रुपये पर

Authored By PTI | Published at: Oct 27, 2026 10:08 AM IST

पेटीएम का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10 गुना से अधिक होकर 225 करोड़ रुपये पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली: पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 10 गुना से अधिक होकर 225 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने लगातार छठी तिमाही में लाभ अर्जित किया है।

कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 21 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि दूसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 2,648 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, पेटीएम की ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय (ईबीआईटीडीए) 90 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 270 करोड़ रुपये हो गई। ईबीआईटीडीए मार्जिन पहली बार दहाई अंक में पहुंचकर 10 प्रतिशत हो गया।

इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 445 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 144 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में पेटीएम को भुगतान सेवाओं से मिलने वाला राजस्व 25 प्रतिशत बढ़कर 1,434 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तीय सेवाओं के वितरण से राजस्व 49 प्रतिशत बढ़कर 912 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान पेटीएम के यूपीआई लेनदेन का मूल्य 42 प्रतिशत बढ़ा, जबकि उद्योग की वृद्धि दर 19 प्रतिशत रही। मासिक लेनदेन करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या सालाना आधार पर एक करोड़ बढ़कर 8.5 करोड़ हो गई।

सितंबर, 2026 के अंत में कंपनी के पास 13,617 करोड़ रुपये की नकदी थी।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy