logo

प्रणव कंस्ट्रक्शंस का शेयर 33 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Authored By PTI | Updated at: Sep 15, 2026 01:43 PM IST

प्रणव कंस्ट्रक्शंस का शेयर 33 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 15 सितंबर: रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड का शेयर अपने 124 रुपये के निर्गम मूल्य से 33 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 30.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 162 रुपये पर कारोबार शुरू किया। एनएसई पर यह 33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,520.97 करोड़ रुपये रहा।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस के 351 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 121 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ का मूल्य दायरा 118-124 रुपये प्रति शेयर था।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 84.24 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy