logo

आरबीआई के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद रुपया 22 पैसे टूटकर 96.57 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Published at: Oct 7, 2026 01:29 PM IST

आरबीआई के रेपो दर में 0.25 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद रुपया 22 पैसे टूटकर 96.57 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई, सात अक्टूबर: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद रुपया बुधवार को दोपहर के कारोबार में 22 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.57 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी डॉलर के 102 के ऊपर रहने से रुपये पर लगातार दबाव है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.37 प्रति डॉलर पर खुला था। केंद्रीय बैंक की नीतिगत घोषणा के बाद यह और लुढ़कर 96.57 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.35 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़कर 102.09 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.97 प्रतिशत बढ़कर 101.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,961.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy