logo

IPO का असर: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्राइस बैंड ऐलान से रिलायंस के शेयरों में तेजी

Authored By HDFC SKY | Published at: Oct 15, 2026 04:11 PM IST

IPO का असर: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्राइस बैंड ऐलान से रिलायंस के शेयरों में तेजी

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) की घोषणा का असर गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों पर साफ तौर से देखने को मिला। गुरुवार को RIL के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई और यह निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल हो गया। जियो प्लेटफॉर्म द्वारा अपने 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड (₹1,065-₹1,119) तय करने के बाद, बाजार को रिलायंस में बड़ी वैल्‍यू अनलॉकिंग की उम्मीद दिख रही है।

गुरुवार के कारोबारी सत्र में RIL का शेयर 2.8 प्रतिशत उछलकर 1,207 रुपये पर पहुंच गया, जिससे कंपनी का टोटल मार्केट कैप 16.32 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड (1,119 रुपये) इसके वैल्यूएशन को 10.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाता है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा और इससे मिलने वाले 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

बाजार के जानकारों का मानना है कि जियो के अलग से लिस्ट होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की सम-ऑफ-द-पार्ट्स (SOTP) वैल्यूएशन में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी आएगी और होल्डिंग कंपनी के रूप में रिलायंस पर लगने वाला डिस्काउंट कम होगा। माना जा रहा है कि जियो का कर्ज कम होने से कंपनी के ब्याज खर्च में कमी आएगी, नेट प्रॉफिट मार्जिन सुधरेगा और फ्री कैश फ्लो में तेजी आएगी। इसके अलावा उम्मीद है कि आईपीओ के बाद दिसंबर 2026 तक टेलीकॉम इंडस्ट्री में लगभग 15 प्रतिशत की टैरिफ बढ़ोतरी हो सकती है, जो वित्त वर्ष 2026-29 के दौरान कंपनी के EBITDA में 15 प्रतिशत की कंपाउंड ईयर ग्रोथ (CAGR) को समर्थन देगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि रिलायंस के शेयर में बने रहने से निवेशकों को रिटेल बिजनेस के विस्तार, डिजिटल कॉमर्स ग्रोथ और ऑयल-टू-केमिकल (O2C) बिजनेस में सुधार का सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, सौर ऊर्जा, एनर्जी स्टोरेज और हाइड्रोजन में रिलायंस का भारी निवेश इसे लॉन्ग टर्म के लिए बेहतरीन ग्रोथ स्टॉक बनाता है। जियो का आईपीओ ना सिर्फ टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक बड़ा इवेंट है, बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों के लिए वैल्‍यू अनलॉकिंग का एक शानदार मौका है। जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में रिलायंस का शेयर बाजार का एक प्रमुख मार्केट मूवर बना रह सकता है।

डिस्क्लेमर

  • HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy