logo

INR vs USD Rate, October 27, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर

Authored By PTI | Updated at: Oct 27, 2026 12:01 PM IST

INR vs USD Rate, October 27, 2026: रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, भू-राजनीतिक अनिश्चितता तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर के मजबूत होने के कारण घरेलू मुद्रा में उतार-चढ़ाव रहा। भारतीय मुद्रा में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से कुछ सुधार दिखा, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोर धारणा के बीच विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव को यह झेल नहीं सकी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.17 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद नुकसान कम करते हुए 95.11 प्रति डॉलर तक पहुंचा। हालांकि, जल्द ही फिर टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से सात पैसे कम है।

सोमवार को रुपया लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ 22 पैसे टूटकर 95.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77 पैसे की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के शेयर अलॉट; 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर होगी लिस्टिंग, जानें पूरी डिटेल

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.86 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.91 प्रतिशत गिरकर 114.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया लेकिन यह छह महीने के उच्च स्तर के करीब बना हुआ था।

विश्लेषकों ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण सऊदी अरब के तेल बुनियादी ढांचे पर हूती विद्रोहियों के नेतृत्व में हुए हमलों को बताया। इन हमलों से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 126.16 अंक यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 73,480.59 अंक पर आ गया। निफ्टी 47.30 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 22,706.30 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,462.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अस्वीकरण: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड (स्वचालित) फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy