logo

एसएस रिटेल के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, करीब 51 प्रतिशत उछले

Authored By PTI | Published at: Sep 23, 2026 11:40 AM IST

एसएस रिटेल के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, करीब 51 प्रतिशत उछले

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 23 सितंबर: एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की और 424 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 51 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 639.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 50.73 प्रतिशत अधिक है।

एनएसई पर शेयर ने 624 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 47.16 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,590.34 करोड़ रुपये रहा।

एसएस रिटेल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले शुक्रवार को 103.30 गुना अभिदान मिला था।

इस 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में 360 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करना और 140 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 403 से 424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy