logo

सेबी ने ऋण प्रतिभूतियों के लिए रंग-आधारित ऋण जोखिम-पैमाना पेश किया

Authored By PTI | Published at: Oct 8, 2026 10:49 AM IST

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, आठ  अक्टूबर: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों को निवेश से पहले ऋण जोखिम का आकलन करने में मदद के लिए ऋण प्रतिभूतियों के लिए रंग-आधारित ऋण जोखिम-पैमाना पेश किया।

सेबी ने बुधवार को एक परिपत्र में कहा कि पेशकश दस्तावेजों, संक्षिप्त विवरणिका, निजी नियोजन ज्ञापन, जारीकर्ताओं और ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं (ओबीपीपी) के विज्ञापनों तथा ओबीपीपी के वेब और मोबाइल मंचों पर ऋण जोखिम-पैमाने (क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर) को प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

यह रूपरेखा सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन के माध्यम से जारी होने वाली सभी सूचीबद्ध और सूचीबद्ध किए जाने के लिए प्रस्तावित गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों, वाणिज्यिक पत्रों, प्रतिभूतिकृत ऋण साधनों और संरचित ऋण/बाजार से जुड़े ऋण पत्रों पर लागू होगी।

इस व्यवस्था के तहत सेबी की ‘एएए’ से लेकर ‘डी’ तक की मौजूदा क्रेडिट रेटिंग को छह जोखिम स्तरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक को एक अलग रंग से दर्शाया जाएगा।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy