logo

सेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन

Authored By PTI | Published at: Oct 16, 2026 09:33 AM IST

सेबी ने समापन नीलामी सत्र रूपरेखा में किया संशोधन

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र (सीएएस) की रूपरेखा में संशोधन किया। इसके तहत कारोबार के समय और शेयरों तथा सूचकांकों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव किया गया है।

सेबी ने अपने परिपत्र में कहा कि संशोधित व्यवस्था के तहत 10 मिनट का कारोबार समाप्ति नीलामी सत्र सभी कारोबारी दिनों में दोपहर 3:30 बजे से 3:40 बजे तक चलेगा। वहीं, सूचकांक और शेयरों के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों में कारोबार कुछ अपवादों को छोड़कर शाम 3:45 बजे तक जारी रहेगा।

इसके अलावा, सौदे की समाप्ति के दिन वाले वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इसके लिए सामान्य कारोबार के अंतिम 30 मिनट के दौरान के कारोबार की मात्रा के आधार पर भारांश औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) पद्धति का उपयोग किया जाएगा।

सेबी ने कहा कि ये संशोधन मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा, आम लोगों से मिली टिप्पणियों, सेबी की द्वितीयक बाजार सलाहकार समिति की सिफारिशों और शेयर बाजारों के साथ हुई चर्चा के बाद किए गए हैं।

Disclaimer: यह लेख PTI की ऑटो-पब्लिश्ड फीड से लिया गया है। इसमें HDFC Sky की टीम द्वारा कोई संपादन या बदलाव नहीं किया गया है।   

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy