logo

शेयर बाजार का सुपर फ्राइडे: आज खुलेगा 70 कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड, जानिए किन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Authored By HDFC SKY | Updated at: Oct 23, 2026 09:51 AM IST

शेयर बाजार का सुपर फ्राइडे: आज खुलेगा 70 कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड, जानिए किन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: शुक्रवार को निवेशकों की नजर 70 से भी ज्यादा कंपनियों के आंकड़ों पर टिकी होगी, जो आज वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करने जा रहे हैं। इनमें बैंकिंग, फाइनेंस, आईटी, ऑटो जैसे बड़े सेक्टर्स की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। जिन कंपनियों के नतीजों का इंतजार हैं, उनमें खास तौर पर इंफोसिस, अदानी पावर, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज, कोफोर्ज जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कंपनियों के नतीजों से यह समझने में मदद मिलेगी कि अलग-अलग सेक्टर में डिमांड, कास्ट और प्रॉफिट की क्या पोजीशन है। आय में बढ़ोतरी, ऑपरेटिंग मार्जिन, नए ऑर्डर, लोन क्वालिटी और मैनेजमेंट की आगे की योजना भी शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकती है।

इंडसइंड बैंक, श्रीराम फाइनेंस और बैंक ऑफ इंडिया जैसी कंपनियों के नतीजों से पता चलेगा कि बाजार में लोन लेने वालों की संख्या कितनी बढ़ी है और क्या बैंकों के मुनाफे में कोई गिरावट आई है? वहीं, आज आईटी सेक्टर की धड़कनें तेज रहेंगी क्योंकि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के नतीजे आने वाले हैं। निवेशक यह देखना चाहेंगे कि कंपनी को कितने नए सौदे मिले हैं और भविष्य के लिए कंपनी की क्या उम्मीदें हैं।

इंफोसिस के मामले में निवेशक कंपनी के रेवेन्यू गाइडेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बिजनेस पर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर भी नजर रखेंगे। वहीं, कोफोर्ज के नतीजों से IT सर्विस की डिमांड और कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार का संकेत मिल सकता है।

बिजली बनाने वाली अदानी पावर और पेट्रोल-डीजल से जुड़ी भारत पेट्रोलियम (BPCL) के साथ-साथ, स्टील बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जिंदल स्टील और JSW स्टील परफॉर्मेंस पर भी बाजार करीब से नजर रखेगा। अदानी पावर और BPCL के नतीजे एनर्जी सेक्टर की पोजीशन समझने में मदद करेंगे।

वहीं, JSW स्टील और जिंदल स्टील की परफॉर्मेंस में स्टील की कीमतों, डिमांड और रॉ मैटेरियल कास्ट की अहम भूमिका रहेगी। दिवाली जैसे त्योहारी सीजन को देखते हुए टाटा मोटर्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के नतीजे भी अहम होंगे। टाटा मोटर्स के नतीजों में कमर्शियल व्हीकल कारोबार और ग्राहकों की मांग पर ध्यान रहेगा।

डिस्क्लेमर:

HDFC SKY में हम समाचार और बाज़ार‑संबंधित सामग्री को संकलित और प्रस्तुत करते समय अत्यंत सावधानी और पूर्ण परिश्रम बरतते हैं। इसके बावजूद, अनजाने में कुछ त्रुटियाँ या चूक हो सकती हैं। यदि आपको हमारी किसी सामग्री में कोई चिंता, प्रश्न, या असंगति दिखाई दे, तो कृपया हमें content@hdfcsec.com पर लिखें। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश शामिल नहीं है।

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy