logo

Silver Rate Today, September 15, 2026: चांदी के दाम में दबाव, जानें आपके शहर में आज कितना है भाव  

Authored By HDFC SKY | Updated at: Sep 15, 2026 10:53 AM IST

Silver Rate Today, September 15, 2026: चांदी के दाम में दबाव, जानें आपके शहर में आज कितना है भाव  

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई।  चांदी की तेजी पर एक बार फिर ब्रेक लगता दिख रहा है। 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी कमजोर हुई और घरेलू कारोबार में भी कीमतों पर दबाव बढ़ गया। कुछ ही दिनों पहले ₹2.55 लाख प्रति किलो तक पहुंची चांदी अब ₹2.45 लाख के आसपास आ गई है। यानी ऊंचे स्तर से इसमें ₹10,000 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज हो चुकी है। ऐसे में चांदी खरीदने वालों और निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि मौजूदा कमजोरी आगे भी जारी रहेगी या बाजार एक बार फिर तेजी की राह पकड़ेगा।

निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की दिशा, डॉलर और रुपये की चाल के साथ–साथ आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर है। इन कारकों का सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आज चांदी जानना उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है जो चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं। 

Comex पर चांदी का भाव नीचे 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर चांदी की कीमत में कमजोरी आई। खबर लिखे जाने तक चांदी करीब 0.29 फीसदी गिरकर 63.950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

चांदी की कीमत केवल अंतरराष्ट्रीय मांग से तय नहीं होती। डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल भी घरेलू भाव को प्रभावित करती है। अगर रुपया कमजोर होता है और अंतरराष्ट्रीय कीमत में बड़ा बदलाव नहीं आता, तो भारत में चांदी महंगी हो सकती है।

MCX पर आज क्या है भाव? 

MCX पर चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक चांदी करीब ₹489 की गिरावट के साथ ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इससे घरेलू वायदा बाजार में चांदी पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं Goodreturns.in के अनुसार 15 सितंबर को भारत में चांदी का खुदरा भाव ₹245 प्रति ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम है। 10 ग्राम चांदी का भाव ₹2,450 और 100 ग्राम का भाव ₹24,500 है। आज इन दरों में पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानें आज के चांदी के रेट 

मात्रा  आज का भाव  बदलाव 
1 ग्राम  ₹245  ₹0 
10 ग्राम  ₹2,450  ₹0 
100 ग्राम  ₹24,500  ₹0 
1 किलोग्राम  ₹2,45,000  ₹0 

ध्यान रखें कि आभूषण या अन्य चांदी की वस्तु खरीदते समय दुकानदार के मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है। 

बड़े शहरों में चांदी आज कितनी महंगी? 

अधिकांश प्रमुख शहरों में चांदी का भाव करीब ₹2.45 लाख प्रति किलो बना हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय अंतर के कारण रेट थोड़ा अलग है। 

शहर  10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलो 
चेन्नई  ₹2,499  ₹24,990  ₹2,49,900 
मुंबई  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
दिल्ली  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
कोलकाता  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
बेंगलुरु  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
हैदराबाद  ₹2,499  ₹24,990  ₹2,49,900 
केरल  ₹2,499  ₹24,990  ₹2,49,900 
पुणे  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
वडोदरा  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
अहमदाबाद  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 

बीते 10 दिनों में कितना बदला चांदी का भाव? 

पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। 10 सितंबर को चांदी ₹2.55 लाख प्रति किलो तक पहुंची थी। इसके बाद 11 सितंबर को इसमें ₹10,000 की बड़ी गिरावट आई और भाव ₹2.45 लाख प्रति किलो रह गया। इसके बाद से कीमत इसी स्तर के आसपास बनी हुई है। 

तारीख  10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलो 
15 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
14 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
13 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
12 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
11 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
10 सितंबर  ₹2,550  ₹25,500  ₹2,55,000 
9 सितंबर  ₹2,500  ₹25,000  ₹2,50,000 

निवेशक किन बातों का रखें  ध्यान? 

चांदी में निवेश करने वालों को केवल एक दिन की तेजी या गिरावट देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर–रुपये की चाल, औद्योगिक मांग और बाजार की स्थिति जैसे कई कारक इसके भाव को प्रभावित करते हैं। 

HDFC Sky जैसे निवेश मंचों पर बाजार से जुड़ी जानकारी और निवेश के अलग–अलग विकल्पों को समझकर निवेशक अपने फैसले को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं। फिर भी किसी भी निवेश से पहले अपनी जरूरत, समय और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy