logo

Silver Price Today, September 30, 2026: सितंबर के आखिरी दिन चांदी में तेजी, देखें 1 किलो से 10 ग्राम तक के रेट 

Authored By HDFC SKY | Published at: Sep 30, 2026 10:21 AM IST

Silver Price Today, September 30, 2026: सितंबर के आखिरी दिन चांदी में तेजी, देखें 1 किलो से 10 ग्राम तक के रेट 

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: सोने की तरह चांदी की कीमतों में इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है। जहां बीते सोमवार को आई कमजोरी के बाद मंगलवार को भी बाजार में दबाव बना रहा। वहीं अब बुधवार, 30 सितंबर को चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक कुछ सुधार दिखाई दे रहा है। हालांकि रिटेल बाजार में चांदी का भाव अभी भी पिछले दिन के स्तर पर स्थिर है। 

मंगलवार के बाद आज बदली तस्वीर 

मंगलवार को चांदी का भाव करीब ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया था। ऐसे में आज बुधवार की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों ने कीमत को थोड़ा सहारा दिया। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि महीने के आखिरी दिन चांदी की कीमत किस स्तर पर कारोबार खत्म करती है। 

Comex पर चांदी में तेजी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। Comex पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार खबर लिखे जाने तक Silver Price करीब 0.49% बढ़कर 61.450 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक बाजार में यह हल्की तेजी घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमतों को सहारा देती नजर आई। 

Goodreturns.in पर आज रिटेल भाव स्थिर 

Goodreturns.in के 30 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में चांदी का रिटेल भाव ₹240 प्रति ग्राम है। 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹2,400, 100 ग्राम की कीमत ₹24,000 और 1 किलोग्राम का भाव ₹2,40,000 है। 

इसमें खास बात यह है कि इन सभी स्तरों पर आज के रेट में पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। यानी अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार में तेजी के बावजूद रिटेल बाजार में चांदी अभी स्थिर बनी हुई है। 

MCX पर भी रौनक लौटी 

MCX यानी Multi Commodity Exchange पर भी आज बुधवार को चांदी की कीमत में तेजी दिखाई दी। खबर लिखे जाने तक चांदी करीब ₹800 की बढ़त के साथ ₹2,26,245 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 

MCX का भाव रिटेल बाजार से अलग होता है। इसमें फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट और बाजार की तत्काल मांग–सप्लाई का असर दिखाई देता है। इसलिए वायदा बाजार में तेजी आने के बावजूद रिटेल कीमत तुरंत उसी अनुपात में बदलना जरूरी नहीं है। 

जानें आज का चांदी भाव 

30 सितंबर को भारत में 1 ग्राम चांदी का भाव ₹240 है। इसी आधार पर 8 ग्राम का भाव ₹1,920, 10 ग्राम का ₹2,400, 100 ग्राम का ₹24,000 और 1 किलोग्राम का भाव ₹2,40,000 है। 

मात्रा  आज का भाव  पिछले दिन का भाव  बदलाव 
1 ग्राम  ₹240  ₹240  ₹0 
8 ग्राम  ₹1,920  ₹1,920  ₹0 
10 ग्राम  ₹2,400  ₹2,400  ₹0 
100 ग्राम  ₹24,000  ₹24,000  ₹0 
1 किलोग्राम  ₹2,40,000  ₹2,40,000  ₹0 

शहरों में फिलहाल एक जैसा रेट 

बुधवार को देश के प्रमुख शहरों में चांदी की रिटेल कीमतों में कोई अंतर नहीं दिख रहा है। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 10 ग्राम चांदी ₹2,400, 100 ग्राम ₹24,000 और 1 किलोग्राम ₹2,40,000 पर है। 

वडोदरा और अहमदाबाद में भी यही भाव दर्ज किया गया है। यानी आज दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश के सभी प्रमुख शहरों में चांदी का रिटेल रेट एक समान है। 

शहर  10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलोग्राम 
चेन्नई  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
मुंबई  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
दिल्ली  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
कोलकाता  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
बेंगलुरु  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
हैदराबाद  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
केरल  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
पुणे  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
वडोदरा  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
अहमदाबाद  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 

10 दिन में कितना बदला भाव? 

पिछले 10 दिनों के आंकड़ों को देखें तो चांदी की कीमत में कई बार बड़ी चाल देखने को मिली है। 21 सितंबर को 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,50,000 था। 22 सितंबर को भी यही स्तर बना रहा। 23 सितंबर को कीमत ₹2,50,000 पर स्थिर रही। 

24 सितंबर को भाव में ₹5,000 की गिरावट आई और कीमत ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम हो गई। इसके बाद 25, 26 और 27 सितंबर को भाव ₹2,45,000 पर बना रहा।28 सितंबर को फिर ₹5,000 की गिरावट आई और चांदी ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। 29 सितंबर और 30 सितंबर को भी यही भाव कायम है। 

तारीख  10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलोग्राम 
30 सितंबर  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
29 सितंबर  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
28 सितंबर  ₹2,400  ₹24,000  ₹2,40,000 
27 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
26 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
25 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
24 सितंबर  ₹2,450  ₹24,500  ₹2,45,000 
23 सितंबर  ₹2,500  ₹25,000  ₹2,50,000 
22 सितंबर  ₹2,500  ₹25,000  ₹2,50,000 
21 सितंबर  ₹2,500  ₹25,000  ₹2,50,000 

सितंबर में कैसा रहा चांदी का प्रदर्शन 

सितंबर की शुरुआत में 1 किलोग्राम चांदी ₹2,50,000 पर थी। महीने के दौरान कीमत बढ़कर ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंची। यह सितंबर का सबसे ऊंचा स्तर था, जो 10 सितंबर को दर्ज हुआ। 

इसके बाद चांदी में धीरे–धीरे कमजोरी देखने को मिली। 28 सितंबर को कीमत घटकर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई, जो महीने का सबसे निचला भाव रहा। 30 सितंबर को भी चांदी इसी स्तर पर बनी हुई है। 

महीने में कुल 4% की गिरावट 

सितंबर की शुरुआत और महीने के आखिरी दिन के भाव की तुलना करें तो चांदी ₹2,50,000 से घटकर ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी एक महीने में ₹10,000 प्रति किलोग्राम की कमी आई है। 

इस बाबत, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सितंबर में चांदी का Price Trend करीब 4% गिरावट का रहा है। हालांकि महीने के दौरान चांदी ₹2,55,000 के स्तर तक भी पहुंची थी। मौजूदा भाव उस हाई से ₹15,000 नीचे है। 

तेजी के बावजूद रिटेल बाजार फिलहाल शांत 

आज बुधवार को Comex और MCX पर चांदी में तेजी देखने को मिली है, लेकिन रिटेल बाजार में अभी तक इसका सीधा असर नहीं दिखा है। Goodreturns.in के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी ₹2,40,000 पर ही बनी हुई है। 

इसका एक कारण यह भी है कि अलग–अलग बाजारों में कीमत तय होने का तरीका अलग होता है। वायदा बाजार में कीमतें कारोबारी गतिविधियों के साथ तेजी से बदल सकती हैं, जबकि रिटेल बाजार में स्थानीय मांग, सप्लाई और अन्य लागतों का भी असर रहता है। 

खरीदारी से पहले क्या देखें? 

अगर कोई व्यक्ति चांदी खरीदने की तैयारी कर रहा है तो केवल आज का भाव देखकर फैसला करना पर्याप्त नहीं है। चांदी खरीदते समय यह देखना भी जरूरी है कि खरीदारी किस उद्देश्य से की जा रही है। निवेश के लिए ली जाने वाली चांदी और आभूषण के रूप में खरीदी जाने वाली चांदी की लागत अलग हो सकती है। 

चांदी के सिक्के, बार या आभूषण खरीदते समय शुद्धता, वजन, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क की जानकारी पहले लेना जरूरी है। इससे अंतिम कीमत को समझने में आसानी होती है। 

बाजार पर ऐसे रखें नजर

चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होने के कारण बाजार को लगातार ट्रैक करना निवेशकों के लिए जरुरी है। ऐसे में HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म बाजार से जुड़े निवेश और ट्रेडिंग को व्यवस्थित तरीके से देखने में मदद कर सकते हैं। खासकर जो लोग बाजार की चाल पर नियमित नजर रखते हैं, उनके लिए एक ही जगह पर अपने निवेश और बाजार गतिविधियों को ट्रैक करना सुविधाजनक हो सकता है। 

हालांकि चांदी जैसी कमोडिटी में निवेश करते समय केवल कीमत की एक दिन की चाल पर निर्भर रहना उचित नहीं है। निवेश से पहले लक्ष्य, समय अवधि और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। 

सितंबर का आखिरी दिन क्या रहा बता ? 

देखा जाए तो 30 सितंबर को चांदी की तस्वीर दो अलग–अलग बाजारों में अलग ही नजर आ रही है। जहां  अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर कीमत 0.49% ऊपर है और MCX पर करीब ₹800 की बढ़त दिखाई दे रही है। तो वहीं दूसरी ओर रिटेल बाजार में चांदी ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।वहीं सितंबर का पूरा आंकड़ा देखें तो चांदी महीने की शुरुआत के मुकाबले ₹10,000 प्रति किलोग्राम सस्ती है और करीब 4% की गिरावट दर्ज कर चुकी है। ऐसे में आज सितंबर महीने के आखिरी दिन आई वायदा बाजार की तेजी पर नजर बनी हुई है।  

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy