logo

SME IPO: 29 सितंबर को 4 कंपनियों के इश्यू खुले, जानें Price Band और Lot Size   

Authored By HDFC SKY | Updated at: Sep 29, 2026 12:27 PM IST

SME IPO: 29 सितंबर को 4 कंपनियों के इश्यू खुले, जानें Price Band और Lot Size   

Open Free Demat Account

Open Free Demat Account

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy

मुंबई: आज मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को SME सेगमेंट में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक साथ चार नए आईपीओ खुल गए हैं। Black Opal Consultants, Papadmalji Agro Foods, Vans Electroengineerings और Everest IMS Technologies के इश्यू आज से सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध हैं। इन चारों कंपनियों ने अपने–अपने इश्यू के लिए अलग–अलग प्राइस बैंड और लॉट साइज़ तय किया है। 

इन आईपीओ में आवेदन करने से पहले निवेशकों के लिए केवल कंपनी का नाम या इश्यू साइज देखना ही काफी नहीं है। न्यूनतम निवेश, शेयरों की संख्या, आईपीओ की आखिरी तारीख़ और इश्यू से जुड़ी अन्य शर्तों को भी समझना जरूरी है। जानकारी दें कि,SME आईपीओ में निवेश की न्यूनतम राशि कई बार मैनबोर्ड आईपीओ की तुलना में काफी ज्यादा होती है। 

एक नजर में चारों IPO

आज 29 सितंबर को खुले इन चारों SME आईपीओ की अहम जानकारी एक साथ देखें तो Black Opal Consultants का इश्यू करीब ₹55.08 करोड़ का है। इसके अलावा Papadmalji Agro Foods ₹20.18 करोड़, Vans Electroengineerings ₹33.98 करोड़ और EverestIMS Technologies करीब ₹48.46 करोड़ जुटाने की कोशिश कर रही हैं। 

 

कंपनी 

 

 

IPO Size 

 

 

Price Band 

 

 

Lot Size 

 

 

Minimum Investment 

 

 

Black Opal Consultants 

 

 

₹55.08 करोड़ 

 

 

₹185–₹197 

 

 

600 शेयर 

 

 

₹2,36,400 

 

 

Papadmalji Agro Foods 

 

 

₹20.18 करोड़ 

 

 

₹69–₹72 

 

 

1600 शेयर 

 

 

₹2,30,400 

 

 

Vans Electroengineerings 

 

 

₹33.98 करोड़ 

 

 

₹112–₹118 

 

 

1200 शेयर 

 

 

₹2,83,200 

 

 

EverestIMS Technologies 

 

 

₹48.46 करोड़ 

 

 

₹80–₹85 

 

 

1600 शेयर 

 

 

₹2,72,000 

 

Black Opal का ₹55 करोड़ का इश्यू 

Black Opal Consultants का आईपीओ इन चारों में सबसे बड़ा इश्यू है। कंपनी इस ऑफर से करीब ₹55.08 करोड़ जुटाने जा रही है। इश्यू में 22.38 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के तहत मौजूदा निवेशक 5.58 लाख शेयर बेचेंगे। 

कंपनी ने IPO के लिए ₹185 से ₹197 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसका एक लॉट 600 शेयरों का है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹2,36,400 बताया गया है। 

Papadmalji Agro Foods भी मैदान में  

Papadmalji Agro Foods का आईपीओ भी आज 29 सितंबर से खुला है। कंपनी का इश्यू साइज ₹20.18 करोड़ है और निवेशक इसमें 1 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दें कि, इस IPO का प्राइस बैंड ₹69 से ₹72 प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी ने 1,600 शेयरों का एक लॉट तय किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिटेल निवेशकों को कम से कम दो Lo लॉट t के लिए आवेदन करना होगा। इस वजह से न्यूनतम निवेश ₹2,30,400 बैठता है। 

Vans Electroengineerings पर भी निवेशकों की नजर 

Vans Electroengineerings का आईपीओ भी 29 सितंबर को खुला है और 1 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹33.98 करोड़ जुटाएगी। यह पूरा इश्यू नए शेयर पर आधारित है। कंपनी 28.80 लाख नए शेयर जारी कर रही है। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹112 से ₹118 प्रति शेयर तय किया गया है। इसका एक लॉट 1,200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस आधार पर न्यूनतम निवेश ₹2,83,200 है। 

EverestIMS का इश्यू भी खुला 

इसके साथ EverestIMS Technologies का आईपीओ भी आज 29 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा। कंपनी इस इश्यू से करीब ₹48.46 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।इस IPO का प्राइस बैंड ₹80 से ₹85 प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी ने 1,600 शेयरों का एक लॉट तय किया है। इस बाबत उपलब्ध जानकारी के अनुसार निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इस तरह न्यूनतम निवेश ₹2,72,000 बताया गया है। 

निवेश से पहले समझें आंकड़ों का खेल

गौरतलब है कि, इन चार SME IPO में एक बड़ी बात यह है कि न्यूनतम निवेश की रकम ₹2 लाख से ऊपर है। इसलिए आवेदन करने से पहले निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता और उपलब्ध पूंजी को ध्यान में रखना जरूरी है। 

SME आईपीओ में लॉट साइज़ बड़ा होने के कारण कम शेयरों में आवेदन करने का विकल्प आम तौर पर नहीं मिलता। इसके अलावा SME शेयरों में लिस्टिंग के बाद कारोबार और Liquidity से जुड़े जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए कंपनी का कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन, आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल और ऑफर डॉक्यूमेंट में दी गई जानकारी देखना महत्वपूर्ण है। 

HDFC Sky से बाजार पर रखें नजर 

आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक आवेदन के साथ–साथ बाजार की गतिविधियों पर भी नजर रखते हैं। इसमें HDFC Sky जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक अपने बाजार से जुड़े निवेश और ट्रेडिंग पर नजर रखने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईपीओ के मामले में भी कंपनी की जानकारी, जोखिम और निवेश की जरूरत को समझकर फैसला लेना जरूरी है। 

याद रखें चारों IPO की तारीखें 

Black Opal Consultants, Papadmalji Agro Foods और Vans Electroengineerings के IPO इस सप्ताह निवेशकों के लिए खुले हैं, जबकि EverestIMS Technologies का इश्यू 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।इन चारों कंपनियों के आईपीओ में प्राइस बैंड, लॉट साइज़, इशू साइज़ और आवेदन की अवधि अलग–अलग है। खासकर SME आईपीओ में न्यूनतम निवेश की रकम अधिक होने के कारण निवेशकों को इनके आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी देखनी चाहिए। जानकारी हो कि, कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति, आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम और संबंधित जोखिमों को समझकर ही निवेश का फैसला करना बेहतर साबित हो सकता है। 

Desktop BannerMobile Banner

Invest Anytime, Anywhere

Get it on Google PlayGet it on App Store

Open Free Demat Account Online

By signing up I certify terms, conditions & privacy policy